मेरठ: क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार की मां की हालत नाजुक, 10 दिन पहले हुआ था प‍िता का न‍िधन

मेरठ, मई 30: क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार की मां इंद्रेश की तबीयत ब‍िगड़ने पर उन्‍हें बुलंदशहर से मेरठ लाकर भर्ती कराया गया। भुवनेश्‍वर कुमार की मां कोरोना से संक्रम‍ित हैं। सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उन्‍हें मेरठ के दयावती कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्‍पताल के डॉ. पंकज शर्मा की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। सांस लेने में तकलीफ की वजह से उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जा रहा है। बता दें, 10 दिन पहले ही भुवनेश्वर कुमार के पिता किरनपाल सिंह का निधन हुआ था।

cricketer bhuvneshwar kumar mother admitted in meerut hospital after problem in breathing

20 मई को हुआ था निधन भुवनेश्‍वर के पिता का न‍िधन

भुवनेश्वर कुमार के पिता किरनपाल का निधन 20 मई को हुआ था। वह लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनकी उम्र 63 साल थी। किरनपाल ने मेरठ स्थित अपने आवास पर आखिरी सांस ली थी। अंतिम संस्कार बुलंदशहर के पैतृक गांव लुहारली में हुआ था, जिसके बाद से ही भुवनेश्‍वर उनकी माता इंद्रेश देवी, पत्नी नूपुर व बहन रेखा गांव में रुके हुए हैं। पिता के निधन के बाद भुवनेश्‍वर की माता की तबीयत बिगड़ने लगी थी।

मां की हालत नाजुक

बताया जा रहा है कि भुवनेश्वर की मां की तबीयत 3 मई से खराब हुई। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिट‍िव आई थी। पहले होम आइसोलेशन में इलाज चला। इसके बाद 12 मई को रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। 21 मई को फिर से रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उनका चेस्ट सीटी स्कोर 8 है, जो सामान्य संक्रमण का संकेतक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+