COVID-19: मेरठ में कोरोना से एक दिन में छह की मौत, मरने वालों की संख्या पहुंची 45
मेरठ। अनलॉक-1 में कोरोना का कहर यूपी के मेरठ जिले में तेज हो गया है। संक्रमण से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। मेरठ में कोरोना से मृतकों की संख्या अब 45 पहुंच गई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग में संक्रमण के नियंत्रण को लेकर खलबली मची हुई है। बुलंदशहर के रहने वाले 55 वर्षीय शख्स को 3 जून 2020 को रात 11:30 बजे मेडिकल कॉलेज मेरठ लाया गया था। इनका ऑक्सीजन सैचुरेशन बहुत कम था। डॉक्टरों की टीम के प्रयासों के बावजूद उनको बचाया नहीं जा सका। मंगलवार को सुबह 10 बजे इनकी मौत हो गई।
Recommended Video

कोरोना के संक्रमण से इन लोगों ने तोड़ा दम
इसके अलावा बिजनौर के रहने वाले 56 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव शख्स की मौत हुई है। मरीज को क्रोनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज की बीमारी पहले से थी। यह 5 जून को दोपहर 12 बजे मेडिकल कॉलेज मेरठ के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती हुए थे। वहीं, मेरठ के ही 45 वर्षीय पुरुष 6 जून की रात मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए थे। मंगलवार को इनकी भी मौत हो गई। मुरादाबाद के 56 वर्षीय पुरुष मंगलवार को ही मेडिकल कॉलेज मेरठ लाये गए| वह कोरोनरी आर्टरी डिजीज तथा अनियंत्रित डायबिटीज के पहले से मरीज थे। उन्होंने भी दम तोड़ दिया। इसके अलावा दो अन्य मरीजों की मौत हुई है।
आगरा में भी बिगड़ रहे हालात
उधर, ताजनगरी आगरा में भी हालात बिगड़ते जा रहे हैं। मंगलवार रात तक ताजनगरी में कोरोना संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए थे। कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 991 हो चुकी है। दो और मौत होने से अब मृतकों की संख्या 53 पर आ चुकी है। 991 में से अब तक 822 लोग स्वस्थ होने से डिस्चार्ज रेट 82.86 फीसद पर आ गया है। शहर में इस समय एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 116 हो चुकी है और अब तक 15498 सैंपल हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications