Archana Gautam के ऊपर है 17 लाख का कर्ज, जानिए हलफनामे में कितनी दर्शाई संपत्ति
Archana Gautam के ऊपर है 17 लाख का कर्ज, जानिए हलफनामे में कितनी दर्शाई संपत्ति
मेरठ, 22 जनवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार (21 जनवरी) को पूरी हो गई। मेरठ जिले की सबसे हॉट सीट हस्तिनापुर से कांग्रेस प्रत्याशी व एक्ट्रेस अर्चना गौतम ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। नामांकन दाखिल करने के साथ ही अर्चना गौतम ने चुनाव आयोग को अपनी संपत्ति की जानकारी भी दी है। आइए जानते है तमिल और हिंदी फिल्मों की एक्ट्रेस व मॉडल अर्चना गौतम कितनी संपत्ति की मालिक है।

कौन हैं अर्चना गौतम
अर्चना गौतम मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के परतापुर की रहने वाली हैं। अर्चना का जन्म 01 सितंबर 1995 को मेरठ में हुआ था। वह अभी 27 साल की हैं। अर्चना ने अपनी 12 की पढ़ाई मेरठ के शांता स्मारक से की है। उसके बाद आईआईएमटी इंजीनियरिंग कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। वह मास कम्युनिकेशन की स्टूडेंट थीं और उन्होंने बैचलर ऑफ जर्नलिज्म मास कम्युनिकेशन किया है। इसके बाद उन्होंने रियल एस्टेट में जॉब की और उसके बाद वो मुंबई चली गई।

2018 में जीता था मिस इंडिया बिकिनी का ताज
अपने मॉडलिंग और एक्टिंग करियर को पूरा करने के लिए अर्चना मुंबई में रहीं। मॉडलिंग करियर के दौरान 2014 में अर्चना को मिस यूपी के खिताब से सम्मानित किया गया था। अर्चना ने 2015 में बॉलीवुड में फ़िल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती में अभिनय से शुरुआत की। इसके बाद वह 2018 में मिस बिकिनी इंडिया प्रतियोगीता का ताज अपने सिर किया। अर्चना टीवी सीरियल साथ निभाना साथिया, कुबूल है, बुड्ढा, अकबर-बीरबल और सीआईडी में काम कर चुकी हैं।
Recommended Video

अर्चना गौतम ने हलफनामे कितनी दर्शाई संपत्ति
कांग्रेस प्रत्याशी और एक्ट्रेल अर्चना गौतम ने चुनाव आयोग को अपनी संपत्ति की जानकारी दी है। हलफनामे दर्शाई गई संपत्ति के मुताबिक, अर्चना गौतम के पास 56 हजार 220 रुपए नकद है। 2021 में अर्चना ने 16 लाख रुपए की सोनेट कार ली है किया। अर्चना के पास 31 लाख 05 हजार रुपए की चल संपत्ति है और 17 लाख 75 हजार रुपए का कर्ज भी है। अर्चना गौतम का व्यवसाय अभिनय और सेवा प्रदाता का है।

द्रौपदी के श्राप से हस्तिनापुर को करना चाहती है मुक्त
एक्ट्रेस अर्चना गौतम हस्तिनापुर को द्रौपदी के श्राप से मुक्त करना चाहती है। मीडिया से बात करते हुए अर्चना गौतम का कहना है कि अगर हस्तिनापुर की जनता ने उन्हें चुनकर विधानसभा भेज तो वो विकास के लिए जी जान लगा देंगी और हस्तिनापुर को विकास चंडीगढ़ की तर्ज किया जाएगा। कहा कि हस्तिनापुर में न कोई बड़ा बस अड्डा है, न ही रेलवे लाइन, न कोई बड़ा स्टेडियम और न ही कोई बड़ा कॉलेज। ऐसे में हस्तिनापुर विकास की रेस में पिछड़ गया है।

छोड़ दूंगी इंडस्ट्री: अर्चना गौतम
कांग्रेस प्रत्याशी व एक्ट्रेस अर्चना गौतम ने नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बात की। इस दौरान अर्चना गौतम ने कहा कि चुनाव के बाद बालीवुड इंडस्ट्री छोड़ दूंगी। अर्चना ने कहा कि जनता मुझ पर भरोसा कर रही है तो मैं भी जनता से वादा करती हूं कि मैं जनता के लिए ये त्याग करुंगी। जनता की सेवा करुंगी और इंडस्ट्री छोड़ दूंगी।












Click it and Unblock the Notifications