मेरठ: चौकीदार की बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो समुदायों में बवाल, पुलिस लाठीचार्ज

Meerut News, मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पथराव की सूचना पर एडीएम सिटी व एसपी सिटी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची गई। हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। बता दें कि सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, मामला मेरठ जिले ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम का है। बताया जा रहा है कि सेक्टर-तीन स्थित जागृति पब्लिक स्कूल है। यहा छुट्टी के दौरान कुछ युवक स्कूल के आस-पास खड़े होकर छात्राओं व शिक्षिकाओं से छेड़छाड़ करते हैं। स्कूल संचालक का कहना है कि स्कूल चौकीदार की पुत्रवधू व नाबालिग बेटी के साथ भी कई बार छेड़छाड़ की घटना हो चुकी है। आरोप है कि मंगलवार शाम करीब सात बजे अरशद व उसके आठ-दस साथियों ने चौकीदार की नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की।

बेटी से छेड़छाड़ का किया था विरोध

बेटी से छेड़छाड़ का किया था विरोध

चौकीदार का कहना है कि उन्होंने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपितों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपितों ने पथराव कर दिया, जिसमें उसकी पत्नी घायल हो गई। शोर सुनकर मौके पर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए तो हमलावर भागने लगे, लेकिन एक आरोपित अरशद पुत्र शफीक निवासी माधवपुरम सेक्टर-तीन को लोगों ने पकड़ लिया। उधर, अरशद को बंधक बनाकर पीटने की सूचना पर संप्रदाय विशेष के महिला-पुरूष स्कूल पर आ धमके और हंगामा शुरू कर दिया।

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

सांप्रदायिक तनाव पैदा होने पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर दौड़ पड़े। एडीएम सिटी, एसपी सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ ब्रह्मपुरी के नेतृत्व में ब्रह्मपुरी, लिसाड़ी गेट, देहली गेट, टीपीनगर, रेलवे रोड व परतापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को लाठीचार्ज कर खदेड़ा। भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और छेड़छाड़ व हमला करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सीओ चक्रपाणी त्रिपाठी ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हो गया। जिस संबंध में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जल्दी आरोपियों को गिऱफ्तार कर लिया जायेगा।

ये भी पढ़ें:- मेरठ सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+