सुर्खियों में रहने वाली मेरठ की डीएम बी चंद्रकला की चुनाव आयोग से शिकायत
अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहने वाली आईएएस अफसर बी चंद्रकला की शिकायत मुख्य निर्वाचन आयुक्त से की गई है।
मेरठ। अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहने वाली आईएएस अफसर बी चंद्रकला की शिकायत मुख्य निर्वाचन आयुक्त से की गई है। यह शिकायत मेरठ बीजेपी के महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग और प्रदेश प्रवक्ता चन्द्रमोहन की ओर से की गई है। शिकायत के दौरान इन्होंने डीएम बी चन्द्रकला पर आरोप लगाया है कि वह पक्षपातपूर्ण रवैया दिखा रही हैं और सत्ताधारी पार्टी के एजेंट के रूप में काम कर रही हैं। मेरठ बीजेपी के महानगर अध्यक्ष की ओर से दिए गए शिकायती पत्र में डीएम के ट्रांसफर की मांग की गई है।

महानगर अध्यक्ष करुणेनश नंदन गर्ग का कहना है कि डीएम एक राजनीतिक दल को लाभ पहुंचाने के लिए उसके कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वह जानबूझकर बीजेपी कार्यकर्ताओं के कार्यक्रमों को प्रभावित करने के लिए आचार संहिता के नियमों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही हैं। महानगर अध्यक्ष का आरोप है कि सत्ताधारी दल के कार्यक्रमों को डीएम सहूलियत प्रदान कर अनमुति दे रही हैं, जबकि अन्य राजनीतिक दलो के लोगों को बेवजह परेशान किया जा रहा है।













Click it and Unblock the Notifications