Meerut Encounter: दरोगा की पिस्टल छीनकर भागने लगा कॉमेडियन सुनील पाल का किडनैपर, पुलिस ने मारी गोली
Kidnapper encountered in Meerut: फिल्म अभिनेता मुस्ताक खान और कॉमेडियन सुनील पाल का अपहरण करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी अर्जुन कर्णवाल रविवार को पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की। इस दौरान उसने एक दरोगा का पिस्टल छीन लिया।
दरोगा की पिस्टल छीनकर जब आरोपी भागने लगा तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा रोकने के बाद वह पुलिस टीम पर फायर करने लगा इसके बाद पुलिस टीम द्वारा भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई गई। गोली उसके पैर में जाकर लग गई।

उसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी किडनैपर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसे अस्पताल में लेकर गई है जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
मेडिकल के लिए लेकर जा रही थी पुलिस
दरअसल, मेरठ जनपद के लालकुर्ती थाना क्षेत्र की पुलिस शनिवार को बदमाश को गिरफ्तार की थी। गिरफ्तार करने के बाद रविवार को पुलिस टीम बदमाश को कोर्ट में पेश करने से पहले मेडिकल कराने के लिए लेकर जा रही थी। इसी दौरान वह दरोगा का पिस्टल छीन लिया।
दरोगा की पिस्टल छीनने के बाद वह पुलिस वाहन से कूद गया। वाहन से कूदकर जब वह भागने लगा तो पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया। इस दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस कर्मियों ने उसे रोका लेकिन वह नहीं माना तो पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई जो उसके पैर में लग गई।
लवी गैंग के लिए काम करता है बदमाश
शनिवार को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस टीम द्वारा उसके पास से अपहरण के दौरान इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो और दो लाख रुपए नगद तथा फिरौती में इस्तेमाल की गई मोबाइल बरामद की गई थी। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार किया था।
उसने यह भी बताया था कि वह लवी गैंग के लिए काम करता है। लवी द्वारा उसे टास्क दिया जाता है और इस टास्क के आधार पर वह काम करता है। उसने यह भी कहा कि किस कितनी फिरौती लेनी है और किस किडनैप करना है इसके बारे में केवल लवी को ही पता रहता है।
2 दिसंबर को हुआ था अपहरण
यह भी बता दें कि बीते 2 दिसंबर को कॉमेडियन सुनील पाल को हरिद्वार में एक इवेंट के लिए बुलाया गया था। सुनील पाल का आरोप है कि इस दौरान फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे और फिर दिल्ली से मेरठ के बीच में उन्हें किडनैप कर लिया गया था। किडनैप करने के बाद 8 लाख फिरौती मांगी गई थी।
इसके बाद बदमाशों ने एक ज्वेलर्स के यहां से चार लाख रुपए तथा दूसरे ज्वेलर्स की दुकान से सवा दो लाख रुपए का भूषण खरीदा था। इन दुकानों पर कागजात के नाम पर सुनील पाल का आधार कार्ड और पैन कार्ड की कॉपी दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications