किसानों के विकास से परेशान है कुछ लोग, मेरठ में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

मेरठ। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं और वो रविवार (13 दिसंबर) को मेरठ पहुंचे। मेरठ पहुंचकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि कुछ लोगों को किसानों की तरक्‍की नहीं देख सकते हैं। उनको परेशानी है कि वे किसान विकास क्‍यों कर रहा है। उनके पास पैसे कैसे आ रहे हैं। ये वही लोग हैं जो किसानों आंदोलन के सहारे देश को अस्थिर करना चाह रहे हैं।

Recommended Video

    UP: CM Yogi Adityanth का Police को आदेश, कहा- किसानों से जब भी मिलें करें ये काम | वनइंडिया हिंदी
    CM Yogi Adityanath said that some people are in trouble as farmers progressing

    सरदार बल्लभ भाई पटेल के हाईटेक लाइब्रेरी के उद्घाटन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान मेरठ को 325 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। सीएम ने कहा आज लोग इसलिए परेशान हैं क्योंकि देश के पीएम नरेंद्र मोदी देश को आगे ले जा रहे हैं। इसलिए षडयंत्र रच रहे हैं क्योंकि किसानों को आज गन्ना का भुगतान हो रहा है। किसानों के खाते में पैसा जा रहा है, किसानों को फसल बिमा योजना के साथ कई कार्यक्रम आज चल रहे हैं। ये वही लोग हैं जो भारत से नफरत करते हैं और आज किसान आन्दोलन की आड़ में एक बार फिर षडयंत्र रच रहे हैं।

    बता दें, सीएम योगी आदित्यनाथ गाजियाबाज जिले से मेरठ हेलीकॉप्‍टर से आए हुए थे। लेकिन मौसम खराब होने के कारण आसमान से ही वापस गाजियाबाद चले गए। वहां से फिर से मेरठ के लिए सड़क मार्ग से सफर किया। करीब डेढ़ बजे सीएम मेरठ में पहुंचे। यहां इन्‍होंने सभा में मौजूद 2500 किसानों को संबोधित करते हुए विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया। साथ ही किसानों से बताया कि मोदी सरकार ने किसानों के लिए सही कानून लागू किया है। इस कानून से किसानों की आया दोगूनी होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+