मेरठ: नाबालिक दोस्तों की धारदार हथियार से काटकर की हत्या, गांव के बाहर मिले दोनों के शव
मेरठ: नाबालिक दोस्तों की धारदार हथियार से काटकर की हत्या, गांव के बाहर मिले दोनों के शव
मेरठ, 29 अगस्त: खबर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से है। यहां रविवार सुबह दो किशोरों के शव गांव के बाहर आम के जंगल में पड़े मिले हैं। दोनों की पीठ पर धारदार हथियार से तीन-तीन वार किए गए हैं। तो वहीं, एक किशोर के चेहरे पर भी चोट के निशान है। दो किशोरों के शव मिलने की सूचना पर एसपी देहात, सीओ और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पुलिस टीम भी जांच में जुटी हुई है।

फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्यों को अपना कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, किशोरों की हत्या के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। यह वारदात मेरठ जिले किठौर थाना क्षेत्र शाहजहांपुर गांव की है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, जाने आलम ई रिक्शा चलाते हैं। उनका 15 वर्षीय बेटा सादिक भी कभी-कभी फतेहपुर शाहजहांपुर रोड पर ई रिक्शा चलाता था। शनिवार शाम वह गांव निवासी अपने 13 वर्षीय दोस्त अमान के साथ फतेहपुर में किसी महिला को छोड़ने के लिए गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाम करीब 5:30 बजे सादिक की पिता से बात हुई थी। वह फतेहपुर से लौट रहा था। करीब 10 मिनट बाद ही उसका मोबाइल फोन बंद हो गया था। तभी से दोनों के परिजन उनकी तलाश में जुट गए थे देर रात करीब 1:00 बजे उनकी गुमशुदगी की तहरीर किठौर थाने में दी गई थी। बता दें कि सुबह ग्रामीण ने दोनों किशोरों के शव आम के बाग में देखे तो पुलिस को सूचना दी। दोनों की शिनाख्त सादिक और अमान के रूप में हुई।
दोनों के पेट पर धारदार हथियार के तीन-तीन बार थे। जानकारी पर स्वजन में कोहराम मच गया। सूचना पर एसपी देहात केशव कुमार और फॉरेंसिक टीम के साथ ही डॉग स्क्वायड भी पहुंच गया था। किशोर जिस ई रिक्शा को लेकर घर आ रहे थे वह भी नहीं मिला। माना जा रहा है कि लूट के विरोध पर ही दोनों की हत्या की गई है।












Click it and Unblock the Notifications