प्रेम-प्रसंग की भनक लगते ही भाई ने चचेरी बहन को दी खौफनाक मौत, तीन घंटे तक घटना को छिपाए रहे परिजन

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां वेलेंटाइन-डे के एक दिन बाद प्रेम-प्रसंग से नाराज होकर ताऊ के बेटे ने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। वहीं, पुलिस को घटना की जानकारी देने के स्थान पर युवती के परिजन तीन घंटे तक घटना पर पर्दा डाले रहे। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

घर से निकलना कर दिया था बंद

घर से निकलना कर दिया था बंद

जानकारी के मुताबिक, मामला मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव का है। एसपी देहात अविनाश पांडे ने बताया कि गढी गांव निवासी 19 वर्षीय टीना उर्फ तान्या कक्षा 12 की छात्रा है। तान्या चौधरी का गांव निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग था। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने विरोध कर उसका घर से निकलना बंद कर दिया था। बताया गया कि जयविंद्र का बड़ा भाई धर्मवीर बराबर में ही रहता है। उनका लड़का प्रशांत इस बात को लेकर काफी समय से विरोध करता था।

ऑनर किलिंग की बात आई सामने

ऑनर किलिंग की बात आई सामने

शनिवार देर रात ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि तान्या की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना पर सरधना थाने की पुलिस मौके पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले तान्या के परिजनों ने खून के निशान साफ कर दिए थे। पुलिस को तान्या के ताऊ धर्मवीर के घर शव बरामद हुआ। तान्या के प्राइवेट पार्ट के पास गोली मारी गई थी। पुलिस ने परिजनों से अलग-अलग पूछताछ की तो ऑनर किलिंग की बात सामने आई। पुलिस ने आरोपी समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया है।

तीन घंटे तक घटना को छुपाए रहे परिजन

तीन घंटे तक घटना को छुपाए रहे परिजन

तान्या के परिजनों का कहना था कि छात्रा अपने ताऊ के घर थी। इसी दौरान देर रात किसी अज्ञात युवक उसे गोली मार दी और मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। मगर मौके पर कुछ टूटी हुई चूड़ी और संघर्ष के साक्ष्य पूरी कहानी बयान करने के लिए काफी थे। एसपी देहात अविनाश पांडे ने बताया कि परिजन तीन घंटे तक घटना को छुपाए रहे। सूचना पर उच्च अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान परिजनों ने घर में बिखरा खून साफ करने का प्रयास किया था। इसे देखकर टीम को शक हुआ।

क्या कहा पुलिस ने

क्या कहा पुलिस ने

पुलिस ने परिजनों को हिरासत में लेकर अगल-अगल सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने पूरी कहानी बयान कर दी। दरअसल, छात्र के प्रेम प्रसंग से नाराज उसके ताऊ धर्मवीर के बेटे किट्टू ने ही गोली मारकर उसकी हत्या की थी और घटना को अंजाम दे मौके से फरार हो गया। एसपी देहात ने बताया कि इस मामले में छात्रा के कई परिजनों और भाई के दोस्तों को हिरासत में लिया गया है। मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+