प्रेम-प्रसंग से नाराज होकर जीजा के साथ मिलकर भाई ने रेता बहन का गला, नहर में फेंकने वाले थे तभी...
मेरठ। बहन के प्रेम-प्रसंग से नाराज होकर एक भाई ने उसे जान से मारने की कोशिश की। इस शर्मनाक काम में उसके जीजा ने भी उसका साथ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद जब दोनों उसे नहर में फेंकने की फिराक में थे, तभी कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। यह देख आरोपी युवती को अधमरी हालत में नहर किनारे छोड़कर फरार हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी की हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रेम-प्रसंग से नाराज थे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला हापुरड़ जिले के वझीलपुर गांव का है। यहां एक युवती का हापुड़ निवासी एक गैर जातीय युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको युवती के परिजन स्वीकार नहीं कर रहे थे। सोमवार शाम को युवती का सगा भाई व हापुड़ निवासी उसका जीजा उसे बाइक पर बैठाकर मेरठ जिले के किठौर थाना क्षेत्र के महमूदपुर गढ़ी जंगल से गुजर रही गंग नहर के किनारे लेकर पहुंचे। इस दौरान युवती के पेट और चेहरे पर भी चाकू से कई वार किए।
नहर में फेंकने वाले थे तभी...
आरोपी युवती की हत्या कर नहर में फेंकने वाले थे, लेकिन युवती ने शोर मचा दिया। जिससे आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देखकर आरोपी घायल युवती को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने पूछताछ के बाद युवती को अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
क्या कहा पुलिस ने
वहीं, एसपी देहात अविनाश पांडेय ने बताया कि घायल युवती को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। युवती ने जीजा और भाई का नाम बताया है, दोनों की गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में आरोपी परिजनों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications