Meerut News: रुकवाना चाहता था शादी, मांग रहा था 1 लाख रुपए, युवती की पुलिस ने ऐसे की मदद
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पुलिस सुरक्षा में एक युवती का विवाह संपन्न हुआ। एसएसपी के निर्देश पर यह सुरक्षा मुहैया कराई गयी थी।
एसएसपी को दी तहरीर के मुताबिक, कंकरखेड़ा के रोहटा रोड निवासी एक युवती ने बताया था कि एक युवक शादी करने से मना कर रहा है। इसके साथ ही वह उससे चौदह लाख रुपए भी मांग रहा था। युवती ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को बताया था कि नौकरी के दौरान बहसूमा के रहने वाले एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई थी।

युवती के परिजनों ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया था। इसकी जानकारी होने के बाद युवक ने युवती को परेशान करना शुरू कर दिया था। तीन दिन पूर्व युवक ने युवती के भाई को फोन कर अंजाम भुगतने की धमकी तक दे डाली थी। उसने युवती को शादी के मंडप से उठा ले जाने की धमकी दी थी। इतना ही नहीं उसने युवती से 14 लाख रुपए की मांग भी की थी। एसएसपी ने कंकरखेड़ा पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए थे। वहीं युवक का धमकी भरा ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच युवती की शादी कराई गयी।












Click it and Unblock the Notifications