मौसेरी बहन से करता था प्यार, फोन करने पर देती थी गाली तो उठाया ये खौफनाक कदम

मेरठ। सोमवार की दोपहर दौराला थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करते हुए एक युवक ने एक तरफा मोहब्बत के चलते अपनी सगी मौसेरी बहन का कत्ल कर डाला। घटना के बाद आरोपी खुद ही तमंचा लेकर थाने जा पहुंचा और पुलिसकर्मियों को अपनी करतूत की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए और उन्होंने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

हत्या नहीं करना चाहता था

हत्या नहीं करना चाहता था

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, अब पुलिस हिरासत में आरोपी अपने किए पर पछता रहा है। उसका कहना है कि वह युवती की हत्या नहीं करना चाहता था, मगर वह पिछले कई दिनों से उसे फोन पर गाली दे रही थी, जिसके चलते उसने गुस्से में आकर युवती की जान ले ली।

खुद पहुंचा थाने

खुद पहुंचा थाने

एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि सोमवार की दोपहर को एक युवक हाथ में तमंचा लेकर दौराला थाने पहुंचा। युवक को देखते ही पुलिसकर्मी सकते में आ गए। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों को अपना तमंचा सौंपते हुए युवक ने अपना नाम दीपक निवासी गणेशपुर थाना हस्तिनापुर बताया। दीपक ने बताया कि उसने दौराला क्षेत्र के लोहिया गांव में रहने वाली अपनी मौसी की बेटी आरती का कत्ल कर दिया है। जिसके बाद पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए।

मृतका से करता था प्रेम

मृतका से करता था प्रेम

आरोपी को हिरासत में लेते हुए थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो आरती के घर में कोहराम मचा हुआ था। आरती की कनपटी पर गोली मारकर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी से पूछताछ की। जिसके बाद दीपक ने बताया कि वह और आरती एक दूसरे से पिछले ढाई वर्ष से प्रेम करते थे। मगर कुछ महीनों पहले आरती ने उससे बातचीत करना बंद कर दिया था।

फोन करते ही देती थी गाली

फोन करते ही देती थी गाली

दीपक के मुताबिक वह आरती के मोबाइल पर कॉल करता तो आरती उसकी बात सुने बिना उसे गाली देना शुरु कर देती थी। इसी बात से गुस्से में आकर सोमवार को वह आरती से बात करने पहुंचा था। मगर जब उसने दीपक को गाली दी तो गुस्से में आकर उसने आरती का कत्ल कर डाला। पुलिस जहां इस मामले को एक तरफा प्यार में की गई घटना बता रही है। वहीं आरोपी युवती के साथ अपना प्रेम प्रसंग होने का दावा कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+