BJP विधायक संगीत सोम ने फेसबुक लाइव कर लव जेहाद को बताया आतंकवाद, कही ये बात

मेरठ। अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण चर्चाओं में रहने वाले सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम (BJP MLA Sangeet Som) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, संगीत सोम ने 25 मिनट फेसबुक पर लाइव आते हुए न केवल शादी के लिए धर्म परिवर्तन कराने पर खुलकर बोले, बल्कि इसे आतंकवाद से जोड़ते हुए उसी भाषा में जवाब देने की बात भी कही। इतना ही नहीं, संगीत सोम ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव पर भी तंज सकते हुए हमला बोला।

Recommended Video

      BJP विधायक संगीत सोम ने फेसबुक लाइव कर लव जेहाद को बताया आतंकवाद, कही ये बात
      BJP MLA Sangeet Som has again made a big statement for Love Jihad

      भाजपा विधायक संगीत सोम ने फेसबुक लाइव में कहा कि हाथ में कलावा बांधकर राम, श्याम, कपिल और राजू बनकर एक मिशन के तहत हमारे सम्मान के साथ खिलवाड़ हो रहा है। यह सब आतकंवाद का हिस्सा है, जिसके लिए लगातार फंडिंग हो रही है। यह इससे स्पष्ट है कि ठेला लगाने वाले और मजदूरी करने वाले युवक इसमें शामिल हैं। संगीत सोम ने कहा कि जिस तरह आतंकवादी सोच के तहत पूरे देश में इसी तर्ज पर घटनाएं हो रही हैं, उसमें हम पुलिस के भरोसे नहीं रह सकते हैं। हालांकि कोर्ट भी कह चुका है कि सिर्फ शादी के लिए धर्म परिवर्तन मान्य नहीं होगा। ऐसे में अब हमें खुद उसी भाषा में जवाब देने के लिए तैयार हो जाना चाहिए।

      राहुल व अखिलेश पर तंज
      संगीत सोम यही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव यूपी को लेकर बात करते हैं कि बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, लेकिन वो ये भूल जाते हैं कि यूपी में अब यदि कोई बेटी की तरफ आंख उठाता है तो उसे कैसी सजा दी जाती है। इस समय भाजपा में सपा और दूसरी सरकारों के तरह एक वर्ग की वोट हासिल करने की सोच के तहत राजनीति नहीं हो रही है।

      दिल्ली सरकार को भी घेरा
      संगीत ने कहा कि केजरीवाल से दिल्ली की व्यवस्था नहीं संभाली जा रही है, लेकिन उनके गुर्गे यूपी में आकर यहां की व्यवस्था पर अंगुली उठा रहे हैं। दूसरी ओर कुछ दिन पहले सरधना की एक बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में मौत के आठ दिन बाद पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था। उनके दिल्ली में जाकर धरना देने के बाद पोस्टमार्टम किया गया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+