मेरठ: दरोगा-सिपाही पर चाकू से हमला, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को पकड़ा

Meerut News (मेरठ)। यूपी के मेरठ में एक नशेड़ी युवक ने दरोगा ओर सिपाही पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के सूचान पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में दरोगा और सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने हमलावर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। उससे एक तमंचा भी पुलिस ने बरामद किया है।

Attack on two policemen and officials shot the accused in meerut

जानकारी के अनुसार, घटना मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदी फार्म पुलिस चौकी के पास की है। बता दें कि एल-ब्लॉक चौकी इंचार्ज दरोगा सुनील कुमार रविवार रात सिपाही उपेंद्र सिरोही के साथ गश्त पर थे। रात करीब 12 बजे वापस चौकी जाते वक्त रास्ते में पड़ने वाली जैदी सोसायटी के बाहर एक युवक हाथ में चाकू लिए खड़ा दिखा। दरोगा सुनील कुमार ने कार रोकी और सिपाही उपेंद्र सिरोही की मदद से युवक को दबोचकर चाकू छीनने का प्रयास किया। इस दौरान युवक ने चाकू से दरोगा और सिपाही पर ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

वारदात को अंजाम देकर युवक मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। युवक का नाम आतिफ बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरोगा सुनील कुमार और सिपाही उपेंद्र सिरोही को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, पुलिस ने हमलावर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। उससे एक तमंचा भी पुलिस ने बरामद किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+