मेरठ: अखिलेश-जयंत के पोस्टर पर नजर आए राकेश टिकैत, अब भाकियू ने जताई आपत्ति
मेरठ: अखिलेश-जयंत के पोस्टर पर नजर आए राकेश टिकैत, अब भाकियू ने जताई आपत्ति
मेरठ, 15 दिसंबर: अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले है, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। ऐस कहा जा रहा है कि चुनाव की तारीखों का ऐलान जनवरी के दूसरे हफ्ते में हो सकता है। इस बीच यूपी की सियासत में किसानों का मुद्दा काफी अहम होने वाला है। तो वहीं, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता व किसान नेता राकेश टिकैत की लोकप्रियता भी आसमान छूने लगी है। इसी वजह से मेरठ में एनएच-58 पर अखिलेश और जयंत के साथ राकेश टिकैत के पोस्टर लगा दिए गए हैं। हालांकि, पोस्टर सामने आने के बाद भाकियू ने इसपर आपत्ति जताई है। साथ ही कहा है कि इन पोस्टरों से भाकियू का कोई लेना देना नहीं है।

दरअसल, मेरठ के एनएच-58 पर लगे पोस्टरों पर लिखा है हार गया अभिमान, जीत गया किसान। पोस्टरों में अखिलेश यादव और आरएलडी नेता जयंत चौधरी दिख रहे हैं और बीच में तिरंगा लिए खड़े राकेश टिकैत हैं। सपा-रालोद के बैनरों पर टिकत की तस्वीर से पश्चिमी यूपी के साथ पूरे राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है। तो वहीं, राजनीतिक गलियारों में भी इस पोस्टीर की काफी चर्चा हो रही है। तो वहीं, इस पोस्टर पर भाकियू ने भी आपत्ति जताई है।
Recommended Video
भाकियू ने आपत्ति जताते हुए इसे राजनीतिक स्टंहट करा दिया है। साथ ही स्पष्ट रूप से कहा कि इस पोस्टतर से उनके संगठन का कुछ भी लेना-देना नहीं है। इतना ही नहीं, भाकियू ने किसी भी पार्टी से उनका कोई लेना-देना नहीं है और वो किसी के राजनीतिक लाभ के लिए अपने नेता के चेहरे का इस्तेईमाल नहीं होने देंगे। ऐसे पोस्टररों से भारतीय किसान यूनियन का कोई लेना-देना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications