मेरठ में दो समुदायों की बीच मारपीट, पथराव और फायरिंग, मौके पर पुलिस बल तैनात

मेरठ। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के खडौली गांव में दो पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद जमकर हंगामा हुआ। दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव के दौरान दो युवतियां घायल हो गई। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो समुदायों के बीच संघर्ष की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। तनाव को देखते हुए फिलहाल मौके पर पुलिस तैनात है।

After a minor controversy, two communities clashed

जानकारी के अनुसार, कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के खड़ौली गांव में अनुसूचित जाति व मुस्लिम समुदायों के बीच मामूली कहासुनी के बाद बुधवार की सुबह मारपीट हो गयी। दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। काफी देर तक दोनों पक्षों में मारपीट व पथराव हुआ। आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी हुई हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। इस मारपीट में दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।

सूचना पर पहुंची थाना कंकरखेड़ा पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों का समझा बुझाकर कर शांत किया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। कुछ लोगों का कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते यह मामला हुआ। हालांकि पुलिस अभी पूछताछ और जांच पड़ताल के बाद ही कुछ कहने की बात कह रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी। कानून को अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+