बेबस बाप ने SDM की मेज पर रख दिया मासूम बेटी का कटा हुआ पैर, बोला- 'साहब इसे वापस जोड़ दो'
उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बेहद ही मार्मिक और हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां स्वतंत्रता दिवस के दिन एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने एक मासूम बेटी की जिंदगी को हमेशा के लिए बदल कर रख दिया। वहीं उसका बेबस पिता अधिकारीयों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अधिकारीयों के पास भी उसकी पीड़ा का कोई समाधान नहीं है।
स्वतंत्रता दिवस पर हुआ था हादसा
बताते चलें कि पूरा मामला मेरठ के सरधना क्षेत्र में मिलक गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का है। यहां 15 अगस्त को ध्वजारोहण के समय राष्ट्रीय ध्वज का जर्जर पिलर मासूमों पर गिर गया था। जिसके नीचे दबकर दो वर्षीय प्रियांशी सहित कई अन्य बच्चे घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल प्रियांशी का इलाज मेरठ के एक अस्पताल में चल रहा था। जहां शुक्रवार को उसका पैर काटना पड़ गया।

कटा हुआ पैर लेकर पहुंचा SDM ऑफिस
शनिवार की सुबह कई ग्रामीणों के साथ मासूम का पिता कुलदीप अपनी बच्ची का कटा हुआ पैर लेकर एसडीएम से मिलने पहुंच गया। जहां उसने पैर को एसडीएम की मेज पर रखकर न्याय की गुहार लगाते हुए इस मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर दी। इसी के साथ ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाए जाने की भी मांग उठाई।

जांच कमेटी का गठन
इतना ही नहीं बल्कि ग्रामीणों द्वारा एसडीएम कार्यालय में धरना भी दिया गया। बाद में एसडीएम ने इस मामले में जांच कमेटी का गठन करके जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। तब जाकर कहीं ग्रामीण शांत हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications