'मैं अपना बच्चा चाहती थी, 40 दिन तक मेरे साथ होता रहा रेप', नर्स के चंगुल में फंसी पीड़िता ने बताई कहानी

मेरठ। यूपी के मेरठ एसएसपी कार्यालय में ठगी और दुष्कर्म से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया जिसने अधिकारियों को भी चौंकने पर मजबूर कर दिया। पूरी शिकायत को सुनते हुए आला अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। दरअसल एक एनजीओ संचालिका मूल रूप से उत्तराखंड निवासी एक महिला को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची। पीड़िता ने बताया कि वह अपना बच्चा चाहती थी लेकिन नर्स ने उसे तांत्रिक के हवाले कर दिया और उसके बाद एक युवक ने 40 दिन तक रेप किया।

तथाकथित नर्स ने दिया झांसा

तथाकथित नर्स ने दिया झांसा

महिला ने बताया कि उसकी शादी को 15 वर्ष हो चुके हैं लेकिन उसकी कोई औलाद नहीं है। उसका भाई मेरठ के रेलवे रोड क्षेत्र स्थित एक स्कूल में काम करता है। वहां अक्सर एक महिला अपने बच्चों को लेने के लिए आती थी। जो खुद को जिला अस्पताल में नर्स बताती थी। महिला के मुताबिक, तथाकथित नर्स ने उसके भाई को अपनी बातों के जाल में फंसाकर महिला का नंबर हासिल कर लिया।

नर्स ने किया उसे तांत्रिक के हवाले

नर्स ने किया उसे तांत्रिक के हवाले

इसके बाद उसके मोबाइल पर कॉल करके उसका मेरठ में इलाज कराने और बच्चा पैदा कराने का दावा करने लगी। पीड़िता के मुताबिक, महिला के झांसे में आकर वह अपने घर से जेवर और 25 हजार की रकम देकर उसके घर जा पहुंची। आरोप है कि तथाकथित नर्स ने उसे अपने घर में बंधक बना लिया, इसके बाद उसे एक तांत्रिक के हवाले कर दिया।

मामले में जांच के आदेश

मामले में जांच के आदेश

कुछ दिन तक तांत्रिक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद जबरन उसकी शादी परीक्षितगढ़ के गांवड़ी निवासी एक युवक से करा दी गई। महिला का आरोप है वहां भी बिना उसकी मर्जी के 40 दिन तक आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान एक दिन मौका मिलने पर महिला ने अपने भाई को कॉल करके मामले की जानकारी दी। जिसके बाद गांव में पहुंचे उसके भाई ने उसे बंधन मुक्त कराया। पीड़िता को एसएसपी कार्यालय लेकर पहुंची एनजीओ संचालिका ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद अधिकारियों ने पूरे प्रकरण में जांच के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: Honey Trap : 5 महिलाओं के मोबाइलों में MP के इन नेताओं-अफसरों के मिले एक हजार अश्लील वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+