मेरठ: 17 टुकड़े कर बोरे में भरकर फेंकी महिला की लाश, आरोपी सिर ले गया साथ

मेरठ। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार भले ही मिशन शक्ति की शुरूआत करके महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध को रोकने का दावे कर रही है, लेकिन महिला अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां 26 अक्टूबर की शाम श्मशान घाट में एक बोरी में खून से सनी महिला की लाश टुकड़ों मे मिली है। वहीं हत्यारोपी पहचान छिपाने के लिए शव से गर्दन को काटकर अपने साथ ले गया। वहीं, शव मिलने सूचना पर एसपी सिटी सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कातिल का सुराग तलाश रही है।

Recommended Video

    मेरठ: 17 टुकड़े कर बोरे में भरकर फेंकी महिला की लाश, आरोपी सिर ले गया साथ
    a woman body was found in pieces from a cremation ground In Meerut district

    दरअसल, सोमवार (26 अक्टूबर) की शाम फातिमा गार्डन कॉलोनी के निकट स्थित श्मशान घाट के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों ने देखा कि कुछ कुत्ते खून से सनी प्लास्टिक की एक बोरी के साथ खींचतान कर रहे हैं। जिसके बाद बच्चों ने मामले की जानकारी अपने परिवार के लोगों को दी। घटना के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह, एएसपी किशन बिश्नोई, सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया और कई थानों की फोर्स व फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची गई।

    पुलिस ने बोरी का मुंह खोलकर देखा तो सबके होश उड़ गए। बोरी के अंदर एक महिला की लाश के लगभग 17 टुकड़े भरे हुए थे। महिला के गर्दन के ऊपर का हिस्सा गायब था। यह नजारा देखते ही पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। पुलिस ने शव के टुकड़ों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया प्रथम दृष्टया देखने से लग रहा है कि महिला की हत्या किसी दूसरे स्थान पर करने के बाद शव के टुकड़े-टुकड़े करके उसे वहां फेंका गया है। एसपी सिटी ने बताया पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज के सहारे कातिलों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। उन्होंने घटना में आसपास के ही किसी व्यक्ति के शामिल होने का अंदेशा जाहिर किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+