युवती को अगवा कर दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म, पंचायत ने इज्जत की कीमत लगाई 5 हजार रुपए

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे अगवा कर दिल्ली ले गए और नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी स्थानीय थे, इसलिए मामले में समझौते के लिए पंचायत बुला ली। आरोप है कि पंचायत में मौजूद पंचों ने इस मामले में पांच हजार रुपए पीड़िता को देकर समझौता करने के लिए कहा, जिसे पीड़िता ने मानने से इंकार कर दिया। अब पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस में की है, पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

a girl kidnaped and physical attack

जानकारी के अनुसार, मामला मेरठ के ​लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली एक युवती का आरोप है कि वह एक सितंबर को अपने परिचित के घर जैदी फार्म गई थी। वहां उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। उसे जब होश आया तो वह दिल्ली में किसी मकान में थी। युवती का आरोप है कि उसके साथ उसके परिचित और उसके दोस्त ने दरिंदगी की। उसे कई दिनों तक कमरे में बंधक बनाकर रखा। युवती का कहना है​ कि किसी तरह उसने मोबाइल से पूरी घटना अपने बहनोई को दी। जिसके बाद 10 सितंबर को उसके रिश्तेदार और परिजन दिल्ली पहुंचे जहां उसे उसे बंधनमुक्त कराकर वह उसे अपने साथ लाए।

युवती के मुताबिक एक आरोपी जैदी फार्म का रहने वाला है। युवती का परिवार कुछ समय पहले उसके मकान में किराए पर रहता था। गुरूवार को इस मामले में दोनों पक्षों ने पंचातय बुलाई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पंचों ने पांच हजार रुपए में समझौता करने का दबाव बनाया। पीड़ित पक्ष का यह भी कहना है कि यदि आरोपी, पीड़िता से शादी कर ले तो वह समझौता करने के लिए तैयार हैं। लेकिन आरोपी पक्ष ने शादी की बात से इनकार कर दिया। पंचायत में कोई समझौता न होने पर पीड़िता और उसके परिजन थाना लिसाड़ी गेट थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने मामला नौचंदी थाना क्षेत्र का बताते हुए उन्हें वापस भेज दिया। जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने नौचंदी थाने में दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना नौचंदी पुलिस अब तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+