कोरोना के बीच मेरठ में स्वाइन फ्लू से मचा हड़कंप, 20 PAC जवान समेत 81 केस पॉजिटिव

मेरठ। कोरोना वायरस के बीच उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। मेरठ के सीएमओ डॉ राजकुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जिले में स्वाइन फ्लू के अब तक 81 मरीज सामने आ चुके हैं, जिसमें 20 पीएसी जवान शामिल हैं। वहीं, ग्यारह पीएसी जवानों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बता दें कि स्वाइन फ्लू से मेरठ जिले में अब तक मरने वालों की संख्या 12 पहुंच गई है। मरने वालों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ विभाग में हड़कंप मच गया है।

81 patients have tested positive for Swine Flu in Meerut

स्वाइन फ्लू के रोगियों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए मेडिकल कॉलेज में खांसी-जुकाम और बुखार के मरीजों के लिए अलग से ओपीडी शुरू की गई है। ओपीडी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में शुरू की गई है। प्रधानाचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि स्वाइन फ्लू के रोगियों की सुविधा के लिए जुकाम, खांसी और गला खराब आदि एक्यूट रेस्पिरेटरी डिसीज से पीड़ित व्यक्तियों के लिए अलग से एक ओपीडी संचालित करने का निर्णय लिया है।

वहीं दूसरी तरफ, मंगलवार को स्वाइन फ्लू की थाह लेने लखनऊ से मेरठ आई टीम ने लगातार तीसरे दिन मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों का निरीक्षण किया था। संचारी रोग निदेशालय की टीम ने सोमवार को मेडिकल कालेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब पहुंचकर मरीजों का रिकार्ड खंगाला शाम को सीएमओ आफिस में टीम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। मीटिंग में सीएमओ मेरठ डॉ. राजकुमार ने बताया कि जिले में स्‍वाइन फ्लू के अब तक 81 मरीज सामने आ चुके हैं, जिसमें 20 पीएसी जवान शामिल हैं। ग्‍यारह पीएसी जवानों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि अन्य नौ पीएसी जवानों को पांच दिनों के बाद छुट्टी दे दी जाएगी। अब तक स्वाइन फ्लू के लिए 387 लोगों की जांच की गई है।

निजी अस्‍पतालों को दी यह सलाह
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम उन मरीजों की निगरानी करती है, जिन्हें स्वाइन फ्लू होता है। कई बार निजी अस्पतालों से स्वाइन फ्लू के मरीजों की सूचना समय से नहीं मिल पाती है। ऐसे में कई मरीजों में स्वाइन फ्लू होने का पता मृत्यु के बाद चला। इसलिए निजी अस्पताल के प्रबंधकों और संचालकों के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में बैठक की गई और उन्हें हिदायत दी गई है कि स्वाइन फ्लू की मरीजों की समय से सूचना दें। साथ ही स्वाइन फ्लू वार्ड बनाए ताकि बाकी मरीज स्वाइन फ्लू से बच सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+