मेरठ में कांवड़ियों की गाड़ी में उतरा करेंट, 5 का चल रहा इलाज
उत्तर प्रदेश के मेरठ में पांच कांवड़ियों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि जिस गाड़ी में ये कांवड़िए सवार थे, वह 11केवीए पॉवर लाइन के संपर्क में आ गई, जिसकी वजह से पांच कावड़ियों की मौत हो गई। यह हादसा मेरठ में भवनपुर राली चौहान गांव के करीब हुआ है।
घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों को पास के अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 5 को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो की हालत काफी गंभीर है। घटना के बाद स्थानीय लोग इकट्ठा हुए और घटना की जांच की मांग करने लगे।

मेरठ के डीएम दीपक मीणा ने बताया कि पांच कावड़ियों की बिजली लगने से मौत हो गई जबकि 5 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएम ने बताया कि कांवड़ियों की डीजे गाड़ी 11केवी लाइन के संपर्क में आ गई थी। डॉक्टरों की एक टीएम को इलाज के लिए अलॉट किया गया है। मामले की आगे की जांच चल रही है।
इससे पहले 38 साल के कांवडिए को दिल्ली में काफी चोट आ गई थी, उसे एक फ्लाईओवर पर टैक्सी ने टक्कर मार दी थई। यह घटना वसंत विहार इलाके की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ड्राइवर की पहचान दिलीप कुमार के तौर पर हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
15 जुलाई को पीसीआर पर एक कॉल आई थी ,यह कॉल रात 12.38 बजे आई थी, जिसमे दिल्ली कैंट के पुलिस स्टेशन को इसकी जानकारी दी गई थी। पीसीआर कॉल के बाद डीसीपी 1, एसीपी, एसएचओ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार घायल व्यक्ति को एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया, उसे सिर में हल्की चोट आई थी।
एक व्यक्ति इस हादसे में घायल हुआ था जिसका नाम धर्मेंद्र था, वह मेवात हरियाणा का रहने वाला था। उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए शिफ्ट किया गया था। उसे मामूली चोट आई थी। इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया या था।












Click it and Unblock the Notifications