मेरठ में अवैध कॉम्प्लेक्स को हटाते वक्त इमारत ढही, 4 की मौत
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में सेना की जमीन पर बने अवैध शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर कंटोनमेंट बोर्ड के कर्मचारियों ने बुल्डोजर चला दिया, जिस कारण अचानक इमारत ढह गई और उसमें कई लोग दब गये। अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

यह हादसा शनिवार की सुबह तब हुआ जब कंटोनमेंट बोर्ड के कर्मचारी बुल्डोजर लेकर इलाके में पहुंचे। कर्मचारियों ने अवैध कॉम्प्लेक्स में रह रहे लोगों को इमारत खाली करने के लिये कहा। तभी हंगामा शुरू हो गया। हालांकि हंगामे के बीच कई लोगों ने अपना सामान हटाना शुरू कर दिया था।
पढ़ें- यूपी की लड़की ने ठीक 45वें दिन पति को दिया तलाक, जानिये क्यों?
इससे पहले कि पूरी इमारत खाली हो जाती, बुल्डोजर चला दिया गया। देखते ही देखते कॉमप्लेक्स ढह गया। जैसे ही बुल्डोजर चला, वैसे ही चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनायी देने लगीं और अचानक इमारत ढह गई और मलबे में सारी आवाजें दब गईं।
#WATCH Moment of the fall - building falls during an anti-encroachment drive in Meerut Cantonment (UP), 4 killed.https://t.co/ZKyZAAV9Et
— ANI UP (@ANINewsUP) July 9, 2016
मलबे में कईयों को दबा हुआ देख, कर्मचारी बुल्डोजर छोड़ कर वहां से फरार हो गये। स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चार लोगों की मौत हो चुकी थी।
जिला प्रशासन की एक टीम ने मौके पर पहुंच कर मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है। कई अन्य के दबे होने की आशंका है। यानी यह बात साफ है कि इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications