UP News: मऊ में दीवार में दबकर तीन महिलाओं समेत एक बालिका की मौत, 16 घायल, जानें कैसे हुआ हादसा

UP News: उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। मऊ जनपद में दीवार गिरने से उसमें दबकर तीन महिलाओं समेत एक बालिका की मौत हो गई है। इसके अलावा हादसे में 16 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के आला अफसर भी घटनास्थल पर पहुंच गए। जेसीबी लगाकर दीवार का मलबा हटवाने के साथ ही उसमें दबे लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

up-news-three-women-and-a-child-no-more-after-being-buried-in-a-wall-in-mau

यह हादसा उसे समय हुआ जब एक घर में शादी संपन्न हो जाने के 3 दिन बाद घर की महिलाएं शादी के बाद होने वाली ककन छुड़ाने की रस्म को पूरी के लिए वहां एकत्र हुई थी। इसी दौरान दीवार गिर गई और महिलाएं दब गईं।

यह पूरी घटना मऊ जनपद के घोसी कोतवाली अंतर्गत मदापुर समसपुर की है। बताया जा रहा है कि मदापुर गांव निवासी बृजेश गुप्ता के बेटे की शादी बीते 6 दिसंबर को संपन्न हुई थी। शादी संपन्न हो जाने के बाद शुक्रवार को शादी की रस्म पूरी करने के लिए गांव और रिश्तेदारी की महिलाएं जुटी हुई थी।

महिलाओं द्वारा रस्म को लेकर तैयारियां की जा रही थी, इसी दौरान शुक्रवार करीब 3 बजे बृजेश गुप्ता के घर के समीप पूर्वी साइड की दीवार मिट्टी धसने के चलते ढह गई। दीवार ढहने के दौरान दीवार के समीप महिलाएं एकत्र थीं और दीवार महिलाओं के ऊपर ही गिर गई।

दीवार गिरने से वहां पर मौजूद महिलाएं और बच्चे उसकी जद में आ गए। घटना के बाद अपरा तफरी मच गई। जहां महिलाएं मंगल गीत गा रही थी वही और लोग चीखने चिल्लाने लगे। सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और दीवार में दबे महिलाओं को बाहर निकल गया।

प्राथमिक सूचना अनुसार इस हादसे में 35 वर्षीय पूजा और 50 वर्षीय पूनम तथा 20 वर्षीय चंदा नमक महिलाओं की मौत हुई है और हादसे में एक 8 साल की बच्ची की भी मौत हो गई है। इनके अलावा हादसे में करीब 16 लोग घायल हैं जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद कुछ लोगों को आजमगढ़ में उपचार के लिए रेफर किया गया है।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद जिले के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। शाम तक जेसीबी लगाकर दीवार का मालवा हटाया जाता रहा। घटनास्थल पर जिलाधिकारी अरुण कुमार, आईजी अखिलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय भी पहुंचे। इसके अलावा घोसी विधायक सुधाकर सिंह ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों के बारे में जानकारी ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+