UP News: छोटी सी बात पर पिता-पुत्र में हुआ विवाद, पिता के मरने तक बेटा चाकू से करता रहा वार
UP News: उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में शनिवार को पिता पुत्र में किसी बात को लेकर विवाद हो गई। विवाद के बाद बेटे ने चाकू गोद कर बेरहमी से पिता की हत्या कर दी। पिता की हत्या करने के बाद आरोपी बेटा वहां से फरार हो गया।
परिजनों का कहना है कि आरोपी बेटा तब तक उनपर चाकू से वार करता रहा जब तक उनकी मौत नहीं हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, उसके बाद मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।

यह पूरा मामला मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बड़की बारी गांव का है। गांव में 65 वर्षीय जीता यादव अपने परिवार के साथ रहते थे। परिवार के लोगों ने बताया कि शनिवार को किसी बात को लेकर जीता यादव का उनके बड़े बेटे अभिषेक से कहा सुनी हो गई।
कहासुनी होने के बाद अभिषेक घर में से चाकू लेकर आया और अपने पिता पर वार कर दिया। अभिषेक अपने पिता को तब तक चाकू गोदता रहा जब तक उनकी मौत नहीं हो गई। पिता की मौत हो जाने के बाद अभिषेक वहां से फरार हो गया।
परिजनों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद दोहरीघाट थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि मृतक का शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों द्वारा विवाद के बाद हत्या की बात कही जा रही हैं। वहीं मामले की जांच की जा रही है, परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगीं।












Click it and Unblock the Notifications