UP Mau News: मुठभेड़ में दो अभियुक्त गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली, हत्या के मामले में थे फरार

UP Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में शुक्रवार की सुबह मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पिछले माह एक युवक की हत्या करने के बाद दोनों अभियुक्त फरार हो गए थे।

पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी है। गोली लगने से घायल दोनों अभियुक्तों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि एक अभियुक्त फरार हो गया है उसकी भी तलाश की जा रही है।

two-accused-arrested-in-encounter-both-shot-in-leg

दरअसल, बीते माह चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के अब्दोपुर निवासी 24 वर्षीय सोनू यादव की सर कूचकर हत्या कर दी गई थी। हत्या करने वालों ने उसका सिर कुंचने के बाद उसे गोली मारी थी। मामले में मृतक के छोटे भाई द्वारा तहरीर दी गई थी।

तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी थी। पुलिस द्वारा बताया गया कि शुक्रवार जो सुबह जानकारी मिली की हत्या करने के आरोपी सर्वेश यादव, आशीष यादव और अरविंद यादव भागने की फिराक में हैं।

सूचना मिलने के बाद चिरैयाकोट थाना क्षेत्र की पुलिस ने औसतपुर नहर पुलिया के पास घेरे बंदी की। घेरे बंदी करने के बाद पुलिस उनका इंतजार करने लगी। थोड़ी देर में बाइक पर तीन लोग आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा बाइक पर बैठे लोगों को रोकने का इशारा किया गया उसके बाद वह भागने लगे।

भाग रहे लोगों का पुलिस टीम ने पीछा किया उसके बाद उन लोगों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस द्वारा गोली चलाने से मना किया गया तो बदमाश नहीं माने। उसके बाद पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई गई।

इस दौरान दो अभियुक्त घायल हो गए जबकि एक अभियुक्त फरार हो गया। उसके बाद पुलिस टीम घायल अभियुक्तों के पास पहुंची और दोनों को पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराई, जहां उनका उपचार चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+