मऊ: जमीनी विवाद में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, ग्रामीणों ने हमलावर को पीट-पीटकर मारा

मऊ। जिले के रानीपुर थानाक्षेत्र के मठिया गांव के हुड़हरा मौजे में बीती रात लगभग दो बजे जमीनी विवाद में हुई मारपीट में एक महिला सहित 4 लोगों की मौत हो गई। मारपीट में दो अन्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिले के रानीपुर थाना अंतर्गत ग्राम सभा मठिया के हुड़हरा मौजा में दो पट्टीदार देवकी चौहान और टुनटुन चौहान के बीच काफी दिनों से जमीन का विवाद चल रहा था।

three killed over land dispute in mau

इस विवाद को लेकर एक पक्षकार शिवचंद चौहान ने जान माल के खतरे के लिए स्थानीय पुलिस चौकी पर तहरीर भी दी थी। शुक्रवार की देर रात टुनटुन चौहान शिवचंद चौहान के घर में घुस गया और घर में सो रहे उनके पिता देवकी, शिवचंद और उनकी पत्नी गीता चौहान सहित दो बच्चों राजा और गोलू पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें पिता, पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं, ग्रामीणों ने हमलावर को पकड़ कर पीट-पीटकर मारा।

बताते चलें कि अचानक हुए हमले में मौके पर ही शिवचंद चौहान (45) के साथ उनकी पत्नी गीता (40) ने दम तोड़ दिया। इस हमले में घायल शिवचंद चौहान के पिता देवकी चौहान की वाराणसी इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। शिवचंद के दोनों बेटों राजा और गोलू को भी गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना को अंजाम देकर भाग रहे टुनटुन चौहान को घरवालों और पड़ोसियों ने घेर लिया और जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+