Video: सपा नेता को पुलिस ने गाजे-बाजे के साथ निकाला जिले से बाहर, लोग बोले- 'दूल्‍हे वाली फीलिंग आई होगी'

मऊ में समाजवादी पार्टी के नेता विद्युत यादव को पुलिस ने गाजे-बाजे के साथ शुक्रवार को जिला बदर किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि यूपी में गुंडागर्दी नहीं चलेगी।

Samajwadi Party leader video viral police in Mau

मऊ जनपद में समाजवादी पार्टी के नेता और अखिलेश यादव तथा शिवपाल यादव के करीबी माने जाने वाले विद्युत यादव को शुक्रवार को पुलिस ने गाजे-बाजे के साथ जिला बदर कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विद्युत यादव को जिलाधिकारी अरुण कुमार द्वारा गुंडा एक्ट में जिला बदर किया गया था। उसके बाद शुक्रवार को मऊ जनपद की पुलिस ने सपा नेता विद्युत यादव को पकड़कर बकायदा गाजे-बाजे के साथ मऊ जिले से बाहर कर दिया।

यह भी बता दें कि विद्युत यादव मऊ जनपद के बड़रांव ब्लाक से पूर्व ब्लाक प्रमुख रहे हैं और लगातार 20 वर्षों तक ब्लॉक प्रमुख रहने का रिकार्ड भी विद्युत यादव के नाम है। मऊ जनपद में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेताओं में विद्युत यादव की गिनती होती है।

शुक्रवार को पुलिस सपा नेता विद्युत यादव को पकड़ने के बाद गाजे-बाजे के साथ मऊ जिले के बॉर्डर पर पहुंची और बाहर से बाहर का रास्ता दिखाया गया। यह दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा यह भी कहते हुए सुना जा रहा है कि 6 महीने तक जिले में नजर मत आना।

यदि 6 महीने के अंदर जिले में दिखाई दिए तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सपा नेता को जिले से बाहर किए जाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों द्वारा तरह-तरह का कमेंट किया जा रहा है।

अभिषेक अजनबी ने ट्विटर पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि " एकदमे दुलहा वाला फील आ गया होगा...! ई ह @maupolice का जिलाबदर के कार्रवाई..बिल्कुल गाजे बाजे और पुलिस की बारात के साथ!
जिसको दूल्हा का फील आया....होगा ऊ हैं सपा नेता विद्युत यादव!"

इसके अलावा कई लोगों द्वारा इस मामले को अनोखा बताया जा रहा है वही विकास सिंह राजपूत नामक यूजर ने लिखा है "पूरे उत्तर प्रदेश में कहीं भी गुंडागर्दी नहीं चलेगी क्योंकि यूपी में बाबा हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+