मऊ: SP नेता व पूर्व प्रधान बिजली यादव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
Recommended Video
मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व प्रधान बिजली यादव की रविवार की सुबह अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या दी। वारदात उस वक्त हुई जब वह घर से टहलने के लिए निकले थे। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण कर साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, घटना मुहम्मदाबाद गोहनी कोतवाली क्षेत्र के बरजला शेखवलिया गांव की है। गांव निवासी पूर्व प्रधान बिजली यादव रविवार सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। उसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने बिजली यादव को गोली मारकर हत्या कर दी। गोली चलने की आवाज पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। बता दें कि घटना की सूचना ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान के परिजनों और पुलिस को दी।
घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई, साथ ही पुलिस अधीक्षक ने भी घटना का जायजा लिया। वहीं सूचना मिलते ही जिले के सपा नेता और कार्यकर्ताओं की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया।
वहीं पुलिस अधीक्षक अनुराग यादन ने बताया कि सूचना मिली की आज सुबह एक पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दिया गया है। डॉग स्क्वायड सहित तमाम टीमों को जांच पड़ताल के लिए लगा दिया गया है। मृतक की पत्नी के तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है। घटना को अंजाम देने वालों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications