मऊ के युवक ने ट्वीट कर शहीदों पर की अभद्र टिप्पणी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mau news, मऊ। एक तरफ पूरा देश पुलवामा में हुए शहीदों के प्राणों की आहुति पर पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है। वहीं यूपी के मऊ में एक युवक ने ट्वीट कर पुलवामा में हुए शहीदों पर अभद्र टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद आईजी , डीआईजी से लेकर पुलिस के आला अफसरों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवके के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीदों के उपर मऊ जिले के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के मदनपुरा निवासी ओसामा ने ट्विटर पर अभद्र टिप्पणी की है। दिल दहला देने वाले पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए। शुक्रवार रात राजधानी नई दिल्ली में सभी शहीदों को राजकीय सम्मान देकर उनके पार्थिव शरीर को उनके गांव के लिए भेज दिया गया।
पुलवामा आतंकी हमले में शहीदों को उनके घरों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। जवानों को अंतिम विदाई देने के साथ लोगों में घटना के खिलाफ आक्रोश दिखाई दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications