मऊ हादसे का दर्दनाक Video आया सामने, पल भर में गिरी दीवार, भागने का भी मौका नहीं मिला, 7 की मौत

उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में शुक्रवार को हुए हादसे का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो इतना भयावह है कि उसे देखने के बाद लोगों की रूह कांप जा रही है। इस हादसे में दो बच्चों समेत पांच महिलाओं की मौत हुई है और अभी भी पूरे गांव में माता बरा हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि शुक्रवार दोपहर बाद से लेकर देर रात तक गांव में एंबुलेंस आती जाती रही और अभी भी उनके कान में एंबुलेंस के सायरन तथा लोगों की चीख गूंज रही है। फिलहाल गिरी हुई दीवार का मलबा हटा लिया गया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

painful-video-of-mau-accident-surfaced-7-people-lost-their-lives-in-a-moment

चंद सेकंड का भी नहीं मिला समय
दरअसल, मऊ जनपद के घोसी कोतवाली अंतर्गत मदापुर समसपुर के रहने वाले बृजेश गुप्ता के बेटे बालेंदु गुप्ता की बारात 9 दिसंबर को बलिया जाने वाली थी। शादी को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को हल्दी की रस्‍म की जा रही थी। गांव में महिलाएं बैंड बाजा के साथ लावा लेने के लिए गई थी।

बताया जा रहा है कि वापस लौटते समय महिलाएं बृजेश गुप्ता के घर के समीप पहुंची थी उससे पहले ही नवनिर्मित दीवार गिर गई। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स द्वारा वीडियो बनाया जा रहा था और पूरी घटना वीडियो में कैद हो गई। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बैंड बाजा के पीछे-पीछे महिलाएं आ रही हैं।

इसी दौरान पल भर में दीवार महिलाओं के ऊपर गिर जाती है। दीवार गिरते समय महिलाओं को भागने का भी मौका नहीं मिलता है। इस हादसे में 16 से अधिक महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। जबकि 40 वर्षीय मीरा, 35 वर्षीय पूजा, 35 वर्षीय चंदा देवी, 42 वर्षीय पूनम शर्मा, 57 वर्षीय सुशीला देवी, 4 वर्षीय माधव और 3 वर्षीय अन्वी की मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलने के बाद जिला के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। जेसीबी लगाकर दीवार हटाई गई और घायल लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए कुछ महिलाओं को आजमगढ़ पीजीआई में उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।

देखें Video-

हादसा हो जाने के बाद बृजेश गुप्ता के बेटे की शादी टाल दी गई है। जिस घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे पल भर में वहां मरघट सा सन्नाटा पसर गया। फिलहाल इस मामले में पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय का कहना है कि हादसा कैसे हुआ इसकी जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+