भाजपा पर बरसे ओमप्रकाश राजभर, कहा- धोखेबाज पार्टी है

मऊ। 13 सीटो पर उपचुनाव की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन अभी से ही चुनावी सरगर्मियां काफी तेज हो गई है। इसी क्रम में मऊ जिले के घोसी विधानसभा क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में भारतीय समाज पार्टी की एक जनसभा का आयोजन हुआ, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर और राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस दौंरान दोनों ही ने भाजपा सरकार पर जमकर हल्ला बोला और अपशब्द कहे। साथ ही इशारों ही इशारों में 13 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में गठबंधन करने की बात को कहा।

op rajbhar attacks on bjp

ओमप्रकाश राजभर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में जो 13 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने वाले हैं, उसके लिए पार्टी तैयारी कर रही है। 13 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ा जाएगा, लेकिन रास्ते खुले हैं। भारतीय जनता पार्टी धोखेबाज पार्टी है। इसलिए किसी के साथ भी समझौता हो सकता है।

सपा-सुभासपा के गठबंधन की अटकलें

बता दें, हाल ही में ओपी राजभर ने अखिलेश यादव से मुलाकात की थी, जिसके बाद समाजवादी पार्टी की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के साथ गठबंधन को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, हो सकता है कि यूपी में 13 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के दौरान कुछ सीटों पर सुभासपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का टेस्ट कराया जाए। सुभासपा के नेताओं का मानना है कि गठजोड़ की कवायद को मूर्त रूप लेने पर यादव, राजभर, मुस्लिम और अन्य पिछड़ी जातियों को गोलबंद करने में मदद मिलेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+