मुख्सार अंसारी की पत्नी अफशां पर मऊ पुलिस ने घोषित किया इनाम, जानें क्या है वो मामला?
मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी पर गाजीपुर पुलिस के साथ-साथ मऊ पुलिस ने भी अफशां पर इनाम घोषित कर दिया है। आइए जानते है क्यो है वो पूरा मामला...

Afshan Ansari News: मऊ के पूर्व विधायक और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गाजीपुर पुलिस के साथ-साथ मऊ पुलिस ने भी अफशां पर इनाम घोषित कर दिया है। आइए जानते है क्यो है वो पूरा मामला...
अफशां अंसारी, मऊ के पूर्व विधायक और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की पत्नी है और गाजीपुर के यूसुफपुर मोहम्मदाबाद के दर्जी इलाके की रहने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्तार ने विकास कंस्ट्रक्शन नाम की फर्म बनाकर मऊ के दक्षिण टोला के रैनि गांव के पास जमीन पर एक गोदाम का निर्माण कराया था।
यह फर्म मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां और उनके दो सालों अनवर सहजाद और आतिफ रजा साथ ही रविन्द्र नरायन सिंह,जाकिर हुसैन उर्फ विक्की के नाम रजिस्टर्ड हैं। इस गोदाम को विकास कंस्ट्रक्शन नाम की फर्म के द्वारा FCI को किराए पर दिया गया था।
खबर के मुताबिक, इस फर्म की जब राजस्व विभाग ने जांच कराई तो पाया कि विकास कंस्ट्रक्शन फर्म ने अनुसूचित जाति के लोगों को पट्टे पर दी गई जमीन को गलत तरीके से अपने नाम करा लिया गया था। इसके अलावा कुछ और लोगों की जमीन भी गलत तरीके से ले ली।
तहसीलदार की रिपोर्ट के आधार पर मऊ के दक्षिण टोला पुलिस ने साल 2020 में मुख्तार की पत्नी और सालों समेत 5 लोगों के खिलाफ अवैध तरीके से जमीन पर कब्जा करने का मुकदमा दर्ज किया था। इसी मुकदमे के बाद जून 2021 में प्रशासनिक अधिकारियों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इस फर्म के गोदाम के पीछे स्थित जमीन की बाउंड्रीवाल को गिराकर कब्जा मुक्त कराया गया।
Recommended Video

इस मामले में अफशां के अलावा बाकी चारों आरोपी कोर्ट में पेश हो चुके हैं। जबकि, मुख्तार की पत्नी तब से ही फरार हैं। बाद में इसी मुकदमे को आधार बनाते हुए 31 जनवरी 2022 को गैंगस्टर एक्ट लगाया गया था। इस मुकदमे के दर्ज होने के बाद भी अफशां लगातार फरार चलती रही। मऊ पुलिस ने कई जगह दबिश दी, लेकिन गिरफ्तार नहीं कर सकी।












Click it and Unblock the Notifications