मऊ: छेड़छाड़ का विरोध करने पर लड़की को छत से फेंका नीचे, तीन आरोपी गिरफ्तार
मऊ। प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद मनचलों की हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में सामने आया है। जहां छेड़खानी का विरोध करने पर कुछ मनबढ़ युवकों ने एक युवती को छत से नीचे फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना मोहम्दाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। बताया जा रहा है कि युवती घर से कुछ काम से बाहर निकली थी। लौटते समय मोहल्ले के ही चार से पांच लड़के उसका मुंह दबाकर जबरन अपने घर की छत पर ले गए। घबराई युवती ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मोहल्ले में इकट्ठा होने लगे। भीड़ जमा होती देख आरोपियों ने युवती को छत से नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। युवती को गंभीर चोटें आईं है।
आजमगढ़ के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित युवती के पिता ने बताया कि उसकी बेटी के साथ में मुहल्ले के रहने वाले शकील और जुनैद ने अपने साथियों के साथ मे मिलकर छेड़खानी की। जब उनकी बेटी ने शोर मचाया तो सब लोग इक्क्ठा हो गए उसको छत से नीचे फेंक दिया। जिससे काफी चोटे आई है उसका इलाज चल रहा है। मुकदमा लिखवा दिया गया। वहीं, मामले में पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल परीक्षण के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications