Mau News: 'बारात लेकर आया तो...', शादी से पहले धमकी देने पहुंचा प्रेमी, हुआ कुछ ऐसा कि उल्टे पांव भागा
Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में प्रेमिका की शादी हो जाने के बाद नाराज प्रेमी उसके होने वाले ससुराल पहुंच गया। वहां पहुंचने के बाद उसने प्रेमिका के होने वाले पति को धमकी दी लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि उसे उल्टे पांव भागना पड़ा।
वहां से प्रेमिका का प्रेमी तो भाग निकला जबकि उसका साथी पकड़ा गया। ग्रामीणों ने उसके साथी को पड़कर जमकर पीटा उसके बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है यदि तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह पूरा मामला मऊ जनपद का है। बताया जा रहा है कि मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक की शादी बलिया जनपद में तय हुई है। अभी रविवार को ही रिंग सेरेमनी संपन्न होने के बाद युवक अपने घर आए तो उसको एक अनजान नंबर से फोन आया।
फोन करने वाले शख्स ने खुद को उसकी होने वाली पत्नी का प्रेमी बताया। उसने उसे मिलने के लिए पहले मऊ फिर खुरहट बाजार में बुलाया। इस पर युवक ने फोन काट दिया। बताया जा रहा है कि थोड़ी ही देर बाद युवक के घर एक बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे।।
उसमें से एक युवक ने मोबाइल में युवक की होने वाली पत्नी के साथ अपनी फोटो दिखाते हुए धमकी दिया कि यदि बारात ले तो गोली मार दूंगा। इस दौरान प्रेमी और उसके साथियों द्वारा असलहा निकालकर युवक को धमकाया भी गया।
इस बीच बाहरी लोगों द्वारा गांव के युवक को धमकी देता देख गांव के लोग वहां जुटने लगे। लोगों को आता देख धमकी दे रहा प्रेमी अपने एक सहयोगी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया जबकि तीसरा शख्स बाइक पर नहीं बैठ सका। ऐसे में उसे छोड़कर ही दोनों फरार हो गए।
उसके बाद गांव के लोगों ने उस युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। पिटाई करने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दिया सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस युवक को अपने साथ लेकर थाने आई। मामले में पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। इधर रानीपुर थाना प्रभारी राजेश सिंह द्वारा बताया गया कि मामला संज्ञान में है लेकिन किसी पक्ष द्वारा तहरीर नहीं दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications