Mau News: तस्वीर देख दुल्हन के उड़े होश, सात फेरों से पहले टूटी शादी, वजह कर देगी हैरान

Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान दुल्हन की मोबाइल पर अचानक एक ऐसी फोटो आई जिसे देखकर दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच काफी देर तक बातचीत हुई लेकिन बात नहीं बनी।

अंत में शादी नहीं हो सकी और दूल्हे तथा बारातियों को मायूस होकर बगैर दुल्हन वापस लौटना पड़ा। कुछ लोगों द्वारा दुल्हन की फैसले को सही बताया जा रहा है तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि दुल्हन को ऐसा नहीं करना चाहिए था।

mau-news-marriage-broke-before-seven-rounds-the-reason-will-surprise-you

फिलहाल मऊ जनपद में एक फोटो के चलते सात फेरों से पहले टूट गई शादी को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा चल रही है। यह पूरा मामला मऊ जनपद के घोसी कोतवाली की एक गांव का है।

बताया जा रहा है कि जौनपुर जनपद के एक गांव के रहने वाले युवक की शादी घोसी कोतवाली के एक गांव की रहने वाली युवती के साथ तय थी। शाम को धूमधाम से बारात जौनपुर से मऊ पहुंची।

बारात मऊ पहुंचने के बाद लड़की पक्ष के लोगों द्वारा बारातियों का स्‍वागत किया गया। उसके बाद शादी की रस्‍में प्रारंभ हुईं। बताया जा रहा है कि वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान एक युवती ने दुल्हन के परिवार के एक सदस्‍य के व्हाट्सएप पर एक फोटो भेज दी।

फोटो में दूल्हा और एक युवती दोनों साथ खड़े थे। फोटो भेजने वाली युवती द्वारा दावा किया गया कि दूल्‍हा पहले ही उसके साथ शादी कर चुका है। यह बात दुल्हन को पता चली तो उसके होश उड़ गए।

जानकारी होने के बाद दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन द्वारा शादी से इनकार किए जाने की बात जब घर वालों को पता चली तो लोग परेशान हो गए। फोटो की सच्चाई जानने के लिए दूल्हे से पूछताछ की गई तो उसने कोई जवाब नहीं दिया।

बाद में काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत करते हुए शादी के लिए समझौता किया जाता रहा लेकिन दुल्हन शादी न करने की जिद पर अड़ गई। ऐसे में दूल्हे और बारातियों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+