मऊ: मार्निंग वॉक पर निकले युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने किया थाने ​का घेराव

मऊ। जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के गजियापुर बन्धे पर रविवार सुबह टहलने गए एक युवक की अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। इसके अलावा अपनी मां को टहलाने गया अन्य युवक भी घायल हो गया। हत्या की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बिना परिवार वालों को सूचना दिए हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जिसके बाद परिजनों ने थाने का घेराब कर सड़क जाम कर दिया।

man shot dead during morning walk in mau

सुबह टहलने निकला था युवक

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के धर्मपुर निशानी गांव निवासी दीपन यादव सुबह टहलने के लिए गजियापुर बन्धे पर गया था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी। इस बीच अपनी मां को टहलाने गए एक दूसरे अन्य युवक को भी बीच बचाव करने में गोली लग गई। इस दौरान घटना स्थल पर ही दीपन यादव की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया।

परिजनों ने किया थाने का घेराव

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। साथ ही तुरंत पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो आक्रोशित ग्रामिणों संग मिलकर थाने पर पहुंच गए और थाने का घेराव कर हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस टीमें बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+