VIDEO: रास्ते में ज्वैलर से लूटे लाखों के जेवर, घटना सीसीटीवी में कैद

मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ में अपाचे बाइक सवार लुटेरों ने ज्वैलर से करीब आठ लाख के गहने तमंचा दिखाकर लूट लिए। यह घटना 27 जनवरी की शाम 6.30 बजे की है। दुकान बंद कर जेवरात के बैग लेकर लौट रहे ज्वैलर को रास्ते में रोककर लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

jeweller looted in way crime recorded in cctv

घटना मऊ के रतनपुरा भीमपुरा तिराहे के पास हुई। दुकान बंद कर ज्वैलर राहुल वर्मा करीब 8 लाख के जेवर से भरा बैग लेकर बाइक से लौट रहे थे कि रास्ते में बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। बाइक सवार बदमाशों ने राहुल को बाइक समेत रास्ते पर गिरा दिया और बैग छीनने की कोशिश की। जब राहुल ने बैग छीनने नहीं दिया तो फिर बदमाशों ने तमंचा दिखाया और मारपीट कर बैग छीनकर फरार हो गए। जाते-जाते बदमाशों ने राहुल की बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

jeweller looted in way crime recorded in cctv

जब लूट की वारदात हो रही थी तो उस वक्त और लोग भी घटनास्थल पर मौजूद थे लेकिन वो बदमाशों से भिड़ने की हिम्मत नहीं जुटा सके। तमंचा लहराते हुए बदमाश भाग गए तो घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इस घटना से सर्राफा परिवार दहशत में है। कस्बे के ज्वैलर्स ने पुलिस से लुटेरों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। पुलिस केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश में लगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+