मऊ: पुलिस के सामने दो पक्षों में हुई मारपीट, एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

आबादी की जमीन को लेकर मऊ के सरायलखंसी थाना अंतर्गत हथिनी गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट, एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

मऊ, 21 अगस्त: मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत हथिनी गांव में आबादी की जमीन को लेकर दो पक्षों रविवार की सुबह में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान गोली लगने से एक व्यक्ति की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस घटना के समय मठ मोहम्मदपुर पुलिस चौकी के प्रभारी राम अवतार यादव मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। इसी दौरान किसी शख्स ने राम मुनीश यादव नामक व्यक्ति को गोली मार दी।

काफी समय से चल रहा है विवाद

काफी समय से चल रहा है विवाद

बताया जा रहा है कि हथिनी गांव में आबादी की जमीन को लेकर गांव के रहने वाले लल्लन यादव और दुर्ग विजय यादव के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। दुर्ग विजय यादव गांव के प्रधान हैं, जिसके चलते उस जमीन को खाली कराने के लिए उन्होंने अधिकारियों को पत्र लिखा था। इसी बात को लेकर रविवार की सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। पहले कहासुनी हुई उसके बाद मारपीट की नौबत आ गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने के बाद भी लोग नहीं माने और दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने लगे।

कई लोग हुए घायल और एक व्यक्ति की हुई मौत

कई लोग हुए घायल और एक व्यक्ति की हुई मौत

लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चलने के दौरान दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। मारपीट के दौरान ही किसी शख्स ने गोली चला दिया। गोली लगने के बाद गांव के रहने वाले राम मुनीष यादव (46) घायल हो गए। घायल राम मुनीश को लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि हो जाने के बाद पुलिस द्वारा शव को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन पुलिस पर दबाव बनाते हुए परिजन मृतक के शव को लेकर गांव के लिए निकल पड़े और जाम लगाने के साथ ही पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी करना शुरू कर दिए।

पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचकर लिए जानकारी

पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचकर लिए जानकारी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय पुलिस बल के साथ हथिनी गांव में पहुंचे। वहां पर ग्रामीणों से बात करने के साथ ही उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच कराने के साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि ग्रामीण उनके सामने भी आक्रोशित नजर आए। ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाया गया कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ही इस घटना के जिम्मेदार हैं। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है और ग्रामीणों से बातचीत की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+