OMG! मुर्दे कर रहे मनरेगा में काम? जांच करने पहुंचे अधिकारी भी रह गए हैरान
मऊ जिले के नौसेमर ग्राम पंचायत में अधिकारी जांच करने पहुंचे तो पता चला कि मृत व्यक्ति भी मनरेगा में काम करते हैं, जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए गए
मऊ, 30 सितंबर : मऊ जिले में मुर्दे भी मनरेगा का काम कर रहे हैं। जी हां सुनने में भले ही यह सब अटपटा लगे लेकिन अधिकारियों के जांच में ऐसी ही बात सामने आई है। गांव के रहने वाले कुछ लोगों द्वारा इस बारे अधिकारियों में शिकायत की गई थी। अधिकारी जब जांच करने पहुंचे तो पता चला कि जिनकी मौत हो चुकी है वह भी मनरेगा में काम कर रहे हैं। यह सब देखने के बाद अधिकारी भी हैरान रह गए और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने के साथ ही इस मामले में दोषी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

गांव के ही रहने वाले दो लोगों ने की थी शिकायत
दरअसल मऊ जिले के नौसेमर गांव के रहने वाले रमेश और बृज बिहारी नामक दो ग्रामीणों द्वारा अधिकारियों से शिकायत की गई थी कि गांव में मनरेगा के कार्य में धांधली करते हुए सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है। लोगों द्वारा यह भी बताई गई थी कि गांव में कुछ ऐसे भी व्यक्ति हैं जिनकी मौत हो चुकी है उन्हें भी जिंदा बताकर मस्टररोल तैयार करके मनरेगा में काम करते हुए दिखाया जा रहा है। लोगों द्वारा यह भी शिकायत किया गया था कि गांव में कोई भी मुस्लिम बस्ती नहीं है, बावजूद इसके मुस्लिम मजदूरों को भी मनरेगा में मजदूर दिखाया गया है।
जांच करने वाले अधिकारी भी रह गए हैरान
गांव में जब लोकपाल विनीता पांडेय द्वारा जांच किया गया तो पता चला कि मृत लोगों को जिंदा बताकर मस्टर रोल में उनके नाम की इंट्री की गई और भुगतान भी हुआ है। कुछ ऐसे भी लोग थे जो गांव में न रहकर बाहर नौकरी करते हैं लेकिन उनको भी मनरेगा में मजदूरी करते हुए दिखाया गया था। मस्टर रोल में कुछ नाबालिक बच्चों तो कुछ 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को भी मजदूरी करते हुए दिखाया गया था। मस्टररोल का मिलान करते हुए ग्रामीणों से जब पूछताछ किया गया तो अधिकारी भी हैरान रह गए। लोकपाल द्वारा बताया गया कि दोषी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा तथा सरकारी धन की वसूली भी उनसे की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications