CAA पर बवाल: मऊ में हिंसक प्रदर्शन के बाद धारा 144 लागू, CM योगी ने डीएम-एसपी को दी चेतावनी

मऊ। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ यूपी के अलीगढ़ और राजधानी लखनऊ में हुए उग्र प्रदर्शनों की चिंगारी अब मऊ जिले तक पहुंच गई है। मऊ जिले में नागरिकता संशोधन कानून के सोमवार को हिंसक प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर उतरकर एक दर्जन से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी की। इसके अलावा भीड़ ने दक्षिण टोला थाने को भी आग के हवाले कर दिया। यूपी के डीजीपी ओपी सिंह का कहना है कि मऊ में फिलहाल हालात काबू में हैं और तनाव को देखते हुए जिले में धारा 144 लगा दी गई है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताई नाराजगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताई नाराजगी

उधर, हिंसा की खबर मिलने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त नाराजगी जताई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीएम योगी ने मऊ के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ आजमगढ़ के कमिश्नर की जमकर क्लास लगाई। वहीं, सहारनपुर और वाराणसी के डीएम को भी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि प्रशासन, कानून तोड़ने वाले के साथ सख्ती से पेश आये। सीएम ने कहा कि किसी को भी कानून तोड़ने की इजाजत नहीं है। अधिकारियों को फटकारते हुए सीएम ने कहा कि या तो वो कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें नहीं तो खुद कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

वाहनों में लगाई आग

वाहनों में लगाई आग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाजीपुरा इलाके में कुछ लोग जामिया मिलिया इस्लामिया की घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने आए थे। पुलिस ने उग्र हुए इन प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया और इसी दौरान कुछ लोगों ने कुछ वाहनों में आग लगा दी। प्रदर्शन के बीच जब पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो लोग उग्र हो गए। इसके बाद इन्होंने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर और हवाई फायरिंग कर भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की। उग्र प्रदर्शनकारियों ने यहां कई वाहनों में तोड़फोड़ की और यूपी परिवहन निगम की रोडवेज बस को भी नुकसान पहुंचाया। लोगों ने एक दर्जन से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ की और कई में आग भी लगा दी।

पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, कई जिले में इंटरनेट बंद

पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, कई जिले में इंटरनेट बंद

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रदेश सरकार ने पश्चिमी यूपी में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। रविवार को हुए प्रदर्शनों के बाद अलीगढ़ और मेरठ में मंगलवार तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इसके अलावा सहारनपुर, मऊ और कासगंज जिले में भी इंटरनेट बंद कर दिया गया है। तनाव की स्थिति के बीच मेरठ, सहारनपुर, कासगंज, अलीगढ़ जिलों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की कंपनियों की तैनाती की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+