यूपी उपचुनाव 2019: सब्जी बेचने वाले के बेटे को भाजपा ने बनाया प्रत्याशी

मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा के उप विधानसभा चुनाव में हो रहे उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सब्जी बेचने वाले के बेटे को प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा ने पहले तो घोसी लोकसभा सीट के विधायक फागू चौहान को बिहार राज्य का राज्यपाल बनाया। इसके बाद इसी सीट पर हो रहे उपचुनाव में सब्जी बेचने वाले के बेटे को प्रत्याशी घोषित कर चुनावी रण में उतार दिया।

bjp announces vijay rajbhar as its candidate for by election ghosi assembly constituency

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिस विजय राजभर को प्रत्याशी बनाया गया है वो पार्टी के नगर अध्यक्ष के रूप में सक्रिय कार्यकर्ता हैं। विजय राजभर आम और खास सभी पार्टी के कार्यक्रमों में अहम किरदार अदा करते हैं। पार्टी के सभी लोगों के प्रिय और नेक दिल युवा नेता के रुप में उनकी पहचान है। नगर पालिका क्षेत्र के चुनाव में एक बार सभासदी का चुनाव अपने ही सहादतपुरा मोहल्ले से लड़ा था, जिसमें जीत हासिल हुई थी।

सब्जी की दुकान चलाते हैं विजय राजभर के पिता

इसके अलावा विजय के पिता नन्द लाल राजभर सब्जी की दुकान चला कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। जब उन्हें इस बात की जानकारी हुई कि उनके बेटे को विधायकी के लिए टिकट पार्टी ने दिया है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पिता ने पीएम मोदी का धन्यवाद करते हुए अपने बेटे को जीत का आशीर्वाद दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+