Mau News: पकड़ा गया ATM Hacker, अलग-अलग बैंक के 44 एटीएम और प्रेसकार्ड बरामद

बलिया के रहने वाले ATM Hacker को Mau पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार, सहयोग करने का आश्वासन देकर लोगों का बदल देता था एटीएम और निकाल लेता था रुपए

Mau में पुलिस द्वारा एक ATM Hacker को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से पुलिस ने अलग-अलग बैंक के 44 एटीएम और एक प्रेस कार्ड तथा नगदी रुपए भी बरामद किया है। पकड़े गए अभियुक्त की काफी समय से पुलिस टीम द्वारा तलाश की जा रही थी। मऊ जिले के साथ ही आसपास के जनपदों में एटीएम हैकिंग करके तथा एटीएम बदलकर के पकड़े गए अभियुक्त द्वारा लोगों से ठगी की जाती थी।

Mau ATM Hacker

बलिया का रहने वाला है आरोपी
गिरफ्तार अभियुक्त के बारे में खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी नगर धनंजय मिश्रा द्वारा बताया गया कि बलिया जिले का तहसील अंतर्गत रहने वाला आरोपी सुधाकर पांडेय अपने परिवार को लखनऊ में शिफ्ट कर दिया है। परिवार को लखनऊ को जाने के बाद सुधाकर पांडेय मऊ सहित आसपास के जनपदों में एटीएम बदलकर ठगी करता था। मऊ में लगातार कई ऐसी शिकायतें मिलने के बाद पुलिस द्वारा तहकीकात शुरू की गई तो मामला सामने आया। उसके बाद दक्षिण टोला थाने की पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

सहयोग के बहाने बदल देता था एटीएम
पकड़ा गया अभियुक्त एटीएम के इर्द-गिर्द खड़ा रहता था और जब भी कोई अनपढ़ या वृद्ध व्यक्ति एटीएम में पैसा निकालने के लिए पहुंचते थे तो वह उनकी मदद के लिए खड़ा हो जाता था। मदद की बात कह कर वह एटीएम बदल देता था। एटीएम धारक के वहां से जाने के बाद वह तुरंत उसके खाते से पैसा निकाल लेता था। इसके अलावा मशीन में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का प्रयोग करके वह एटीएम को हैक भी कर लेता था।

पहले भी 44 ATM के साथ पकड़ाया था
बताया जा रहा है कि सुधाकर पांडेय एटीएम बदलकर काफी समय से ठगी कर रहा है। यह भी बताया गया कि साल भर पहले बलिया जीआरपी द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया था। उस समय भी जीआरपी टीम द्वारा पकड़े जाने के बाद उसके पास से जीआरपी ने 44 ATM बरामद किया था। क्षेत्राधिकारी धनंजय मिश्रा द्वारा बताया गया कि पकड़े गए अभियुक्त के पास 44 ATM, 40 हजार नगद और एक प्रेस कार्ड बरामद किया गया है। गिरफ्तार खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+