मऊ में सड़क बनाने के लिए हो रही थी खुदाई, तभी मिले प्राचीन तांबे के सिक्के और...

मऊ। खबर उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से है, यहां सड़क निर्माण के दौरान हुई खुदाई में प्राचीन खजाना मिला है। खजाने में प्राचीन तांबे के सिक्के, बर्तन और साथ ही टूटी हुई मूर्तियां भी मिली है। प्राचीन खजाना मिलने की सूचना पर मऊ जिले के जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल, मुख्य राजस्व अधिकारी (सीडीओ) हंसराज यादव और तहसील के कई अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। फिलहाल डीएम ने सड़क निर्माण और खुदाई का कार्य रुकवा दिया है।

Ancient copper coins found in mau

मऊ जिले के मोहम्दाबाद गोहना तहसील क्षेत्र में छह लेन हाइवे का निर्माण के लिए खुदाई का काम चल रहा है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, खुदाई के दौरान 128 प्राचीन तांबे के सिक्के, मृदभांड, टूटी मूर्तियां और ईंटो के अवशेष मिले हैं। तो वहीं, प्राचीन खजाना मिलने की सूचना पर मऊ जिले के डीएम अमित सिंह बंसल ने खुदाई में मिले सभी सिक्कों, मृदभांड और मूर्तियों के अवशेषों को संरक्षित करते हुए इसकी जानकारी पुरातत्व विभाग को दे दी है।

वहीं, प्राचीन काल का खजाना मिलने की जैसे ही ग्रामीणों को चली तो वो वहां पहुंच गए और देखते ही देखते पूरा खुदाई स्थल ग्रामीणों से भर गया। डीएम ने बताया कि खुदाई के दौरान मिले हुए सिक्के करीब 1500 से 2000 वर्ष पुराने हैं। प्राप्त सभी सामग्री को डबल लॉक में रखा गया है। सिक्कों पर मिट्टी की परतें जमा है, जिसके कारण सिक्कों पर लिखावट किस लिपि में है वह साफ नहीं पता चल रहा है। हालांकि डीएम द्वारा प्रदेश सरकार के पुरातत्व निदेशालय को सूचना दे दी गई है, ताकि ठीक से इन अवशेषों की प्राचीनता के बारे में पता लगाया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+