मऊ में मुख्तार के बेटे के समर्थन में अखिलेश की रैली, बोले- BJP गर्मी की बात करती है और हम...

मऊ, 04 मार्च: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मऊ में माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी के 'गर्मी' वाले बयान पर कहा, वो (बीजेपी) 'गर्मी' की बात करते हैं लेकिन हम 'भर्ती' की बात करते हैं। प्रदेश में 11 लाख पद खाली पड़े हैं। हम लोगों को रोजगार देंगे। किसानों को मुफ्त बिजली देने का काम करेंगे।

Akhilesh yadav rally in support of Mukhtar ansari son abbas ansari in Mau

अखिलेश ने कहा - बीजेपी के लोग गंगाजल छूकर भी झूठ बोलते हैं

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को अब्बास अंसारी के समर्थन में जनसभा करने मऊ पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि जब से सपा और छड़ी साथ आई है तब से विरोधियों के छक्के छूट गए हैं। हम लोग गंगा मैया का पानी उठाकर सच बोलने की कसम लेते हैं लेकिन बीजेपी के लोग गंगा मैया के पानी में स्नान करने और छूने के बाद भी झूठ बोलते हैं।

सपा गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं अब्बास अंसारी

बता दें, मऊ सदर विधानसभा सीट पर 1996 से लगातार मुख्तार परिवार का कब्जा रहा है। वर्तमान विधायक मुख्तार अंसारी इस बार सियासी मैदान से दूर हैं। उनकी सियासी रियासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदार इस बार उनके बड़े बेटे अब्बास अंसारी पर है। सपा की सहयोगी सुभासपा ने अब्बास अंसारी को टिकट दिया है। अब्बास सपा गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

अब्बास अंसारी पर केस दर्ज

Recommended Video

    UP Election 2022: Mukhtar Ansari के बेटे Abbas Ansari ये Video क्यों हो रहा Viral | वनइंडिया हिंदी

    एक सभा में मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने कहा था, ''मैं अखिलेश यादव से बात करके आया हूं। सरकार बनने के बाद वर्तमान सरकार द्वारा तैनात अधिकारियों का तबादला 6 महीनों तक नहीं होगा। मैं पहले इनसे हिसाब-किताब करूंगा। तब इन अधिकारी का तबादला होगा।'' मऊ पुलिस ने ट्वीट में कहा, ''प्रत्याशी अब्बास अंसारी के वायरल विडियों के संबंध में थाना कोतवाली पर आचार संहिता के उलंघन के सम्बन्ध में धारा 171च, 506 भादावि का अभियोग पंजीकृत किया गया है. इस संबंध में निवार्चन अधिकारी (RO) 356-मऊ सदर, मऊ को अग्रिम कार्यवाही हतु रिपोर्ट दी गयी है।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+