लिच्छवी एक्सप्रेस के कोल्ड ड्रिंक को जीवनभर भूल नहीं पाएंगे विदेश से लौटे 5 युवक, गंवाई सारी कमाई

Mau news, मऊ। विदेश से पैसा कमाकर घर लौट रहे पांच युवकों के साथ ट्रेन में जहरखुरानी कर आरोपियों ने लाखों रुपये और उनके पास मौजूद कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। ये सभी युवक दुबई से अपने-अपने घरों के लिए आ रहे थे जिसमें मऊ , बलिया , देवरिया सहित कई जनपदों के युवक शामिल थे। मऊ स्टेशन पर रेलवे पुलिस को जानकारी मिलते ही इन सभी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर इनका इलाज चल रहा है।

after drinking cold drink in Lichchavi Express train five boys fainted

दरअसल विदेश से दिल्ली पहुंचे ये सभी यूवक लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन से अपने-अपने घरों को जाने के लिए सवार हुए थे। ट्रेन में ही मौजूद एक युवक ने कोल्डड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर इन लोगों को पिला दिया। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद रात में सभी गहरी नींद में सो गये। सुबह जब एक युवक की नींद खुली तो उसे मालूम हुआ कि उसका मोबाइल और पैसे सहित सारा सामान गायब है।

after drinking cold drink in Lichchavi Express train five boys fainted

ट्रेन के मऊ स्टेशन पर पहुंचने पर ट्रेन में सवार यात्रियों ने इस घटना की जानकारी रेलवे पुलिस को दी। इसके बाद तत्काल रेलवे पुलिस के लोगों ने जहरखुरानी के शिकार पांच यूवकों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+