CM Yogi को जन्मदिन की बधाई देने के लिए FB पर डाली थी पोस्ट, दरिंदों ने बेटे को पीट-पीटकर मार डाला

"मुल्क के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के वजीर-ए-आला हरदिल अज़ीज जनाब Yogi Adityanath को यौम ए पैदाइश की दिली मुबारकबाद", ये पोस्ट थी उस लड़के की जिसे सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई देने पर बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। 10 जून को अंजाम दी गई ये वारदात यूपी के जनपद मऊ की है, जहां करीब 7-8 लड़कों ने मिलकर एक पिता से उसका बेटा छीन लिया। वही पिता अब पुलिस के चक्कर लगा रहा है।

CM Yogi को जन्मदिन की बधाई देने पर हत्या
बता दें कि मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत फैज़ नगर निवासी मोहम्मद अकरम ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उनके 29 वर्षीय बेटे हाफिजुर्रहमान ने 5 जून को सीएम योगी के जन्मदिन पर बधाई देने के लिए फेसबुक पर एक पोस्ट डाला था। जिसमे उसने सीएम की फोटो डालते हुए उन्हें बधाई दी थी। लेकिन समाज के कुछ लोगों को यह बात पसंद नहीं आई। वो उनके बेटे को जान से मारन की धमकी देने लगे।

7 accused killed a man for wishing CM Yogi on his birthday through a facebook post

पीट-पीटकर निर्मम हत्या
मृतक के पिता मोहम्मद अकरम बताते हैं कि उन्होंने इलेक्शन में भी सीएम योगी और भारतीय जनता पार्टी को खुलकर समर्थन दिया था, जिससे कुछ धर्म के ठेकेदार पहले से ही नाराज थे। वहीं बेटे की पोस्ट के बाद वे और भड़क गए। जिसके चलते 10 जून को करीब आधा दर्जन लोगों ने उनके बेटे को बंधक बना लिया और उसके साथ बुरी तरह से मारपीट करने लगे। उनका गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ और दरिंदों ने उनके बेटे हाफिजुर्रहमान को मौत के घाट उतार दिया।

7 accused killed a man for wishing CM Yogi on his birthday through a facebook post

किसी ने नहीं की मदद
पिता ने बताया कि मारपीट के दौरान मौके पर कई लोग मौजूद थे लेकिन किसी ने भी उनके बेटे को बचाने की कोशिश नहीं की। हत्यारे उनके बेटे की हत्या कर मौके से फरार भी हो गए। जिसके बाद पिता ने वहीं के रहने वाले जमील अहमद, उसके बेटे ओसामा, भाई का लड़का नईम, नसीम, एक अन्य मोसाद समेत कुल 7 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर शिकायत की है।

7 accused killed a man for wishing CM Yogi on his birthday through a facebook post

4 हत्यारे अभी भी फरार, घटना को हुए 26 दिन
उधर पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए अभी तक केवल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि चार लोग अभी भी पुलिस की गिरफ्त से कोसों दूर हैं। पिता का आरोप है कि घटना को लगभग एक महीना होने को आया है और पुलिस ने सभी दोषियों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा है। उनका आरोप है कि हत्यारे पैसा खिलाकर पुलिस की कार्यवाही को प्रभावित करना चाहते हैं। लिहाजा सीएम योगी से उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+