मथुरा: चिंताहरण मंदिर में महिला श्रद्धालुओं से छेड़छाड,तीन गिरफ्तार
सावन के दूसरे सोमवार को मथुरा के महावन थाना क्षेत्र के रमणरेती श्रेत्र के चिंताहरण मंदिर में दर्शन करने आयी महिला श्रद्धालुओं के साथ स्कूटी सवार युवकों द्वारा छेड़छाड करने का विडियो वायरल होेने पर पुलिस हरकत में आई।उसने
मथुरा,26 जुलाई: सावन के दूसरे सोमवार को मथुरा के महावन थाना क्षेत्र के रमणरेती श्रेत्र के चिंताहरण मंदिर में दर्शन करने आयी महिला श्रद्धालुओं के साथ स्कूटी सवार युवकों द्वारा छेड़छाड करने का विडियो वायरल होेने पर पुलिस हरकत में आई।उसने इस मामले के तीनों ओरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।उनसे पूछताछ कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

महिलाओं से की अश्लील हरकत
जानकारी के मुताबिक,सावन के दूसरे सोमवार पर मथुरा के चिंताहरण मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड रहती है। महिला श्रद्धालुओं का भी तांता लगा रहता है।इसी दौरान दर्शन के लिए जा रही कुछ महिलाओं के साथ स्कूटी सवार तीन युवकों ने छेड़छाड की। उन्होंने महिलाओं को हाथ मारते हुए अश्लील शब्दों का भी प्रयोग किया।इसका विडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गयी।
तीन आरोपी गिरफ्तार
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मथुरा ने बताया कि महिलाओं से छेडखानी की जानकारी होते ही पुलिस तीन युवकों की तलाश में लग गई। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
धार्मिक स्थलों पर महिलाओं से छेड़छाड़
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर पुलिस व प्रशासन लगातार नजर रखे हुए है।ऐसे में किसी भी महिला के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अराजकतत्वों को किसी भी दशा में छोड़ा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों पर कठोर से कठाेर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications