कथा सीखने वृंदावन आई युवती से शादी का झांसा देकर रेप, फेसबुक पर डाले आपत्तिजनक फोटोज

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में वृंदावन में कथा सीखने आई युवती से शादी का झांसा देकर रेप का मामला सामने आया है। मंगलवार को कोतवाली पहुंची पुलिस ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि आरोपी युवक ने उसकी फेसबुक आईडी से आपत्तिजनक फोटोज भी वायरल कर दिए हैं। कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है।

woman misdeeds in vrindavan mathura

कथा सीखने वृंदावन आई थी युवती

जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश की रहने वाली युवती के माता-पिता नहीं हैं। वह डेढ़ साल पहले कथा सीखने वृंदावन आई थी। यहां उसकी मुलाकात रमणरेती क्षेत्र में एक युवक से हुई। आरोप है कि युवक ने युवती से शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। जब युवती ने शादी का दबाव डाला तो शादी से इनकार करते हुए फेसबुक पर युवती के आपत्तिजनक फोटो भी वायरल कर दिए हैं।

शादी का झांसा देकर किया रेप

युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शादी का भरोसा देकर युवक ने उससे संबंध बना लिए। उसे ये भी पता चला है कि युवक के संबंध एक अन्य महिला से भी हैं। दोनों उसे धमकियां भी दे रहे हैं। एक सप्ताह पहले उसकी फेसबुक आईडी से कुछ आपत्तिजनक फोटो भी वायरल कर दिए हैं। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। लखीमपुर खीरी जिले के निघासन थाना क्षेत्र में पांच दिन पहले दो सगी नाबालिग बहनों को बाजार छोड़ने के बहाने अगवा कर गैंगरेप का मामला सामने आया है। उधर, फतेहपुर में भी 11 जुलाई को गांव के ही दबंग युवक ने पड़ोस में रहने वाली युवती के साथ रेप किया। इस मामले में पुलिस ने अब केस दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+