VIDEO: लाखों लोग होली खेलने कृष्णनगरी मथुरा पहुंचे, बांके बिहारी मंदिर में पैर रखने को जगह नहीं, देखें
मथुरा। आज होली है। यूं तो देशभर में यह त्यौहार मन रहा है, लेकिन हजारों साल पूर्व जहां से होली मनाने की शुरुआत हुई... वो परिक्षेत्र है ब्रजभूमि। ब्रजभूमि में मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोवर्धन, नंदगांव, दाउूजी और गोकुल इन दिनों लाखों होली-प्रेमियों से भरे हुए हैं। देश-दुनिया से अब भी लोग पहुंच रहे हैं। आज सुबह से ही बड़े-बड़े मंदिरों और कस्बों में भारी भीड़ उमड़ने लगी। न्यूज एजेंसी ने वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर की होली का वीडियो जारी किया।
Recommended Video

होली बांके बिहारी मंदिर में कैसे मनती है, यदि आप वहां नहीं गए हों तो यह वीडियो देखकर अंदाजा लगा सकते हैं। इन दिनों कोरोना का खौफ है, तमाम तरह की पाबंदियां लगाई जाती हैं...लेकिन ब्रज में कहीं भी लोग इन गाइडलाइंस का पालन करते नहीं दिखेंगे आपको। बांके बिहारी मंदिर में तो भीड़ इतनी है कि पैर रखने को जगह नहीं बची। यही हाल बरसाना के राधा रानी के मंदिरों का है। मथुरा और दाउजी के मंदिर भी होली प्रेमियों से ठसा-ठस दिख रहे हैं।

मंदिर प्रशासन की ओर से कहा जा रहा है कि, कई हफ्ते से बड़े आयोजनों की तैयारियां चल रही थीं। पिछले साल तो मंदिर बंद ही थे, लेकिन इस बार बात अलग है। अब यहां वैसे ही जश्न और उत्सव मन रहा है, जैसा कोरोना शुरू होने से पहले हुआ करता था।

वहीं, एक पदाधिकारी बोले कि, 'यहां भीड़ इतनी ज्यादा हो जाती है कि नियम-कायदों की पालना का सवाल ही नहीं उठता। सरकार भी यह सब देखती है। एकादशी के अवसर पर भी श्रीबांकेबिहारी मंदिर समेत मथुरा भर के मंदिर एवं तीर्थों में हजारों श्रद्धालु आए थे। अब यह संख्या लाखों में हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications